भारत में BGMI को रिलॉन्च करने की तारीख : क्या Krafton की घोषणा के बाद भी हमारे पास में गेम को रिलीज करने की तारीख है?

Battlegrounds Mobile India गेम रिलॉन्च होने की तारीख
Battlegrounds Mobile India गेम रिलॉन्च होने की तारीख

NEWS : 10 महीने के लम्बे इंतजार के बाद में Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। ये न्यूज Krafton के द्वारा मिली है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मिडिया अकाउंट पर गेम को रिलॉन्च करने के बारे में जानकारी दी है। ख़ुशी की बात है कि MeitY India के राजीव चंद्रशेखर (Rajiv Chandrashekhar) ने उनके आधिकारिक ट्वीट करते हुए कहाँ है कि भारतीय सरकार ने गेम को तीन महीने में लॉन्च करने की परमिशन दी है।

जबकि BGMI को भारत में लॉन्च करने की घोषणा आधिकारिक रूप से की गई है। हालांकि, अभी तक गेम को गेम रिलॉन्च करने की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट पर तारीखों का अंदाजा लगाया जा रहा है।


भारत में BGMI को रिलॉन्च करने की तारीख : क्या Krafton की घोषणा के बाद भी हमारे पास में गेम को रिलीज करने की तारीख है?

Krafton ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट अपलोड किया है। उन्होंने कहाँ फैंस नोटिफिकेशन को टर्न ऑन कर ले। क्योंकि, उनका पसंदीदा गेम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डेवेलपर ने तुरंत बाद Battlegrounds Mobile India के आधिकारिक सोशल मिडिया अकाउंट पर Krafton India के CEO सीन ह्यूनिल सोहन Sean Hyunil Sohn) ने तुरंत दूसरे पोस्ट में उनके खास शब्दों को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहाँ कि BGMI गेम की सेवाओं को भारत में फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारतीय सरकार और सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया।

उन्होंने आगे कहाँ की कुछ ही समय के बाद में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से गेम को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने पूरी तरह से सुनिश्चित किया है कि गेम को भारतीय सरकार के नियम और कानूनों के आधार पर लॉन्च किया जाएगा और मैं भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के सभी खिलाडियों का आभार व्यक्त करता हूँ, कि उन्होंने इतने लम्बे समय का इंतजार किया।

वर्तमान में Battlegrounds Mobile India के सर्वर को ऑफलाइन माध्यम में पेश कर दिया गया है। अगर कोई गेमर्स BGMI को एक्सेस करते हैं तो एरर देखने को मिल जाएगा। क्योंकि, वर्तमान में सर्वर ऑफलाइन यानि की मेंटेनेंस ब्रेक पर है।

हालांकि, Krafton कुछ ही दिनों में BGMI गेम को रिलॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर देंगे। ये जानकारी स्पोर्ट्सकीड़ा के गेमिंग सेक्शन में मिल जाएगी। जब तक खिलाड़ियों को इंतजार करना चाहिए।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications