BGMI के अनबैन से जुड़े अभी तक के सभी अपडेट्स: क्या गेम का सर्वर वापस आया?

BGMI के सर्वर अभी बंद हैं (Image via Sportskeeda)
BGMI के सर्वर अभी बंद हैं (Image via Sportskeeda)

28 जुलाई 2022 को BGMI ने आखिर भारतीय मार्किट में वापसी की थी। हालांकि, बाद में इसे बैन कर दिया गया था और अब फिर से गेम की वापसी होने वाली है। थोड़े समय पहले ही एक अनाउंसमेंट देखने को मिली थी। 19 मई 2023 को डेवलपर्स ने बताया कि Battlegrounds Mobile India की वापसी होगी।

Krafton ने सभी फैंस को सर्वर डाउन करके चौंका दिया था और इससे साफ हो गया कि नया वर्जन आ जाएगा। अभी आर्टिकल लिखते समय तक आपको बता दें कि गेम का ऐप एंड्रॉइड के प्ले स्टोर पर आ गया है। हालांकि, सर्वर इस समय ऑफलाइन हैं और अभी प्लेयर्स इस गेम को नहीं खेल पा रहे हैं। आगे जाकर चीज़ों में बदलाव हो सकते हैं।


BGMI का सर्वर बंद है: सभी जानकारी सामने आई

BGMI के प्लेयर्स को लगातार लॉगिन में दिक्कत आ रही है। इसी को लेवल डेवलपर्स ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा,

"हेलो BGMI फैंस! BGMI सर्वर अभी थोड़े समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। गेम बेहतर और ज्यादा अच्छे अनुभव के साथ रिलीज होगा। हम आपको अच्छा अनुभव देने के लिए तैयार कर रहे हैं। साथ ही हम आपके अकाउंट को सेफ और प्रोग्रेस को जारी रखना चाहते हैं। हम आपको आने वाली चीज़ों से अप्डेटेड की कोशिश करेंगे और रिलीज डेट सोशल मीडिया पर बता दी जाएगी।"

साथ ही स्क्रीन पर एक और मैसेज नज़र आया है।

यह अपडेट अहम रहने वाला है (Image via Krafton)
यह अपडेट अहम रहने वाला है (Image via Krafton)

इसमें उन्होंने बताया,

"सर्वर अभी तक ऑनलाइन नहीं आए हैं। आप ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक न्यूज़ चेक कर सकते हैं। चीज़ों को समझने के लिए धन्यवाद।"

BGMI की वापसी सिर्फ तीन महीने के लिए हो होगी

Krafton ने अन बैन को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद राजीव चंद्रशेखर (भारतीय सरकार के यूनियन मिनिस्टर) ने एक ट्वीट द्वारा बताया कि गेम एक ट्रायल पीरियड पर आएगा। इसपर तीन महीने तक नज़र रखी जाएगी।