BGMI खेलने वाले खिलाड़ियों को मिली बड़ी खुशखबरी, गेम जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर रिलॉन्च होगा

BGMI गूगल प्ले स्टोर पर कब तक आएगा?
BGMI गूगल प्ले स्टोर पर कब तक आएगा?

NEWS : BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय कम्युनिटी का सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम रहा है। इस टाइटल को Krafton के डेवेलपर ने 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। हालांकि, भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर प्रतिबंध लगा दिया था। क्योंकि, गेम की प्राइवेसी और पॉलिसी यूजर्स के डेटा खिलाफ थी।

हालांकि, गेम बैन होने के कुछ ही दिनों बाद Krafton के डेवेलपर ने स्टेटमेंट जारी किया था, कि गेम की प्राइवेसी और पॉलिसी को जल्दी ही ठीक करके दोबारा लॉन्च किया जाएगा। कई महीनों से इंटरनेट पर BGMI रिलॉन्च की अलग-अलग तारीख देखने को मिलती है, लेकिन अब काफी समय हो गया है और गेम रिलॉन्च होने की संभावना है।


BGMI खेलने वाले खिलाड़ियों को मिली बड़ी खुशखबरी, गेम जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर रिलॉन्च होगा

ईस्पोर्ट्स की दुनिया में BGMI के अनेक टूर्नामेंट होते रहते हैं। इन टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करके लाखों का प्राइज जीत सकते हैं। हालांकि, जब से गेम पर प्रतिबंध लगा है। तब से कोई भी टूर्नामेंट ऑर्गेनाइज नहीं किया गया है।

अब गेम रिलॉन्च होने की पूरी संभावना है। क्योंकि, इंस्ट्रग्राम, यूट्यूब और इंटरनेट पर तेजी से न्यूज वायरल हो रही है, कि अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह में किसी भी अवस्था में गेम रिलॉन्च हो जाएगा। ये ग्यारंटी तो नहीं दी जा सकती है लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि, ईस्पोर्ट्स के प्रसिद्ध प्लेयर्स ने भी उनके यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करते हुए अप्रैल महीने की शुरुआत की जानकारी दी है।

अब सभी खिलाड़ियों को बेसब्री से लेटेस्ट वर्जन का इंतजार है। गेम पर प्रतिबंध लगा काफी समय हो गया है और सभी गेमर्स नए वर्जन को खेलने के लिए बेताब है। गेम दोबारा गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च होगा। वहीं से गेम को इंस्टॉल करें।

Edited by सावन सोलंकी
Be the first one to comment