फैक्ट चैक : क्या Krafton ने BGMI गेम को रिलॉन्च करने के लिए नई तारीख की घोषणा की है?

BGMI रिलॉन्च तारीख (Image via Garena)
BGMI रिलॉन्च तारीख (Image via Garena)

NEWS : भारतीय गेमिंग कम्युनिटी BGMI गेम का बेसब्री से इंतजार कर रही है। Battlegrounds Mobile India भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे जुलाई 2022 में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं की वजह से प्रतिबंधित कर दिया था।

हालांकि, इंटरनेट पर हर दिन रूमर्स और वायरल चीजें देखने को मिल रही है, कि Krafton बेहद जल्दी गेम को रिलॉन्च करने वाले हैं। इसके बीच हाल ही में आधिकारिक तारीख की घोषणा की गई है। खैर, इस आर्टिकल में हम फैक्ट चैक : क्या Krafton ने BGMI गेम को रिलॉन्च करने के लिए नई तारीख की घोषणा की है?, नजर डालने वाले हैं।


फैक्ट चैक : क्या Krafton ने BGMI गेम को रिलॉन्च करने के लिए नई तारीख की घोषणा की है?

दुर्भाग्य की बात है, कि एक बार फिर से इंटनेट पर रूमर्स देखने को मिल रहे हैं, कि Krafton के द्वारा BGMI गेम को रिलॉन्च करने की आधिकारिक तिथि सामने आई है, लेकिन वास्तव में यह जानकारी फेक है।

BGMI भारत में कब तक वापिस आएगा
BGMI भारत में कब तक वापिस आएगा

हालांकि, पिछ्ले कई महीनों से Battlegrounds Mobile India गेम को रिलॉन्च करने की तारीख देखने को मिल रही है। प्रत्येक गेमिंग कम्युनिटी के प्लेयर्स इन नवीनतम घटनाओं से पूरी तरह अवगत है। गैरतलब है कि Krafton इंडिया कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारी हाल ही में इंडियन गेमिंग शो 2023 में शामिल हुए दिखाई दिए थे।

LinkedIn पर एक आधिकारिक पोस्ट के अनुसार Krafton इंडिया ने एक आयोजन के दौरान "उद्योग के नेताओं, साथियों और गेमिंग में रूचि रखने वाले दिलचस्प लोगों के साथ में महत्वपूर्ण बातचीत करते हुए व्याख्या की।

इस इवेंट में Krafton India की उपस्थिति देश की गेमिंग कम्युनिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को संपूर्ण रूप से दर्शाती है और Battlegrounds Mobile India को दोबारा भारत में रिलॉन्च करने की वापसी की आशा प्रदान करती है।

भारतीय गेमिंग कम्युनिटी Battlegrounds Mobile India गेम को रिलॉन्च करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखन होगा, कि गेम कब तक रिलॉन्च होता है।

Edited by सावन सोलंकी
Be the first one to comment