BGMI में Dragon Ball Super इवेंट से मुफ्त Son Goku, Vegeta, Frieza कैरेक्टर्स और अन्य रिवॉर्ड्स कैसे प्राप्त करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। Krafton के डेवलपर्स द्वारा गेम से प्रतिबंध हटाने के बाद पहला 2.7 अपडेट 9 अगस्त 2023 को जोड़ा गया था। इस अपडेट में कई बदलाव हुए हैं। इस अपडेट में नया Dragon Ball Super कोलैबरेशन हुआ है, जो Erangel, Sanhok और Livik मोड में देखने को मिला हैं।

इसके अलावा खिलाड़ियों को Dragon Ball Super कैरेक्टर्स के विकल्प मिले हैं, जिसमें Son Goku, Vegeta और Frieza शामिल हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम इवेंट की जानकारी देने वाले हैं।


BGMI में Dragon Ball Super इवेंट से मुफ्त Son Goku, Vegeta, Frieza कैरेक्टर्स और अन्य रिवॉर्ड्स कैसे प्राप्त करें?

BGMI में नया Dragon Ball Super Discovery इवेंट जोड़ा गया है। इस नए इवेंट में कुल 99 चरण हैं और सभी खिलाड़ियों को Dragon Ball Super थीम पर आधारित मोड्स को खेलना होगा। इन मोड्स को खेलने पर खिलाड़ियों को हर दिन रेयर पॉइंट्स भी मिलेंगे।

youtube-cover

BGMI में नया कोलैबरेशन इवेंट 11 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। रेयर पॉइंट्स का उपयोग करके रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें ऑउटफिट, इमोट्स और अन्य कॉस्मेटिक आइटम हैं।

Dragon Ball Super Discovery इवेंट में दो आकर्षक क्रेट है, जिसमें Dragon Ball Super क्रेट A और Dragon Ball Super क्रेट B शामिल है। इन क्रेट को खोलने के लिए UC खर्च करना होगा, जिसमें अनोखे रिवॉर्ड्स मिलेंगे।

youtube-cover

Dragon Ball Super क्रेट A

  • Son Goku कैरेक्टर सेट
  • Vegeta कैरेक्टर सेट
  • Super Siyan Son Goku कैरेक्टर सेट
  • Super Saiyan Vegeta कैरेक्टर सेट
  • Frieza कैरेक्टर सेट
  • Release Ki इमोट
  • Frieza Style सेट
  • Frieza Style कवर
  • Parachute Trail (ग्रीन)
  • Parachute Trail (पिंक)
  • Classic क्रेट कूपन स्क्रैप (x1, x2 और x3)
  • Son Goku Graffiti (x1 और x2)
  • Vegeta Grafitti (x1 और x2)
  • Silver फ्रैग्मेंट (x5 और x10)

Dragon Ball Super क्रेट B

  • Ultimate Gohan कैरेक्टर सेट
  • Piccolo कैरेक्टर सेट
  • Upgradable Shenron DP-28
  • Kintoun
  • Bulma's Motorcycle
  • Material
  • Mini Material Pieces
  • Parachute Trail (ग्रीन)
  • Parachute Trail (पिंक)
  • Classic क्रेट कूपन स्क्रैप (x1, x2 और x3)
  • Super Saiyan Graffiti
  • Shenron Gift
  • Silver फ्रैग्मेंट (x5 और x10)

ऊपर खिलाड़ियों को Dragon Ball Super क्रेट A,B के रिवॉर्ड्स की जानकारी दी गई है।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment