Global Esports ने किया चौंकाने वाला ऐलान, BGMI स्टार Mavi की रोस्टर में हुई एंट्री

Mavi ने Global Esports जॉइन किया (Image via Sportskeeda)
Mavi ने Global Esports जॉइन किया (Image via Sportskeeda)

प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स संस्था Global Esports ने हाल में ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि BGMI स्टार हरमनदीप "Mavi" सिंह ने Battlegrounds Mobile India ईस्पोर्ट्स की लाइन अप में जगह बना ली है। उन्होंने यह घोषणा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर की थी। Mavi के टीम में शामिल होते ही Global Esports जरूर सफलता हासिल करने की उम्मीद करेगा।

youtube-cover

अनाउंसमेंट वीडियो में Mavi ने कहा,

पहले मैंने काफी सारी बड़ी गलतियां की हैं और कई सारी बुरी चीज़ें मेरे साथ हुई है। वो चीज़ें मैं आपके साथ साझा नहीं कर सकता। मैं भविष्य में आपको सभी चीज़ें जरूर बताऊंगा। हालांकि, अभी मैंने सभी के नामों को नोट कर लिया है और उन्हें मेरे दिमाग में रख लिया है। अब मैं गेम में वापस आ गया हूँ और मैं फिर से डोमिनेशन की राह पर हूँ।"

Mavi की घोषणा के बाद एक चीज साफ है कि वो काफी चीज़ों को अंदर दबाकर बैठे हुए हैं। हालांकि, BGMI के फैंस अब उन्हें एक नई टीम में देखना जरूर चाहेंगे।


BGMI प्रो ने Global esports को Team X Spark से अलग होने के महीनों बाद जॉइन किया

Mavi काफी प्रसिद्ध IGLs हैं और उनका Battlegrounds Mobile India में काफी सम्मान किया जाता है। उन्होंने Orange Rock ईस्पोर्ट्स को PMWL सीजन 0: East के फाइनल में जगह दिलाने मे अहम किरदार निभाया था। उन्होंने Team X Spark को कई टूर्नामेंट्स मे जीत दर्ज करने करने मे मदद की। हालांकि, गेम मे बैन होने के बाद टीम अलग हो गई और Mavi एक फ्री एजेंट बन गए। उन्होंने S8UL के लिए कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम किया।

Mavi ने Launch Party मे हिस्सा लिया था और उन्होंने बताया था कि वो जल्द ही किसी टीम के साथ जुडने वाले हैं। अब देखकर साफ लग रहा है कि Global Esports नए बदलावों के साथ फिर से उतरना चाहेगा।

Global Esports ने थोड़े समय पहले ही अपने BGMI रोस्टर से Manya, Nakul, Rony, Joker, और AJ को निकाल दिया। यह काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज थी। अब Mavi के साथ वो नई टीम तैयार करना चाहेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment