BGMI में Unknown Cash (UC) को कैसे खरीदें?

BGMI की प्रीमियम करेंसी UC को कैसे खरीदें?
BGMI की प्रीमियम करेंसी UC को कैसे खरीदें?

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में UC को मुफ्त में प्राप्त करना काफी मुश्किल काम माना जाता है लेकिन इवेंट्स का उपयोग करके यह काम संभव कर सकते हैं। हालांकि, स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम्स को खरीदने के लिए खिलाड़ियों को Unknown Cash (UC) को खर्च करना पड़ता है।

Battlegrounds Mobile India में खिलाड़ियों को लगातार कॉस्मेटिक और रेयर आयटम्स मिलते रहते हैं, जिसमें कैरेक्टर्स, गन्स, व्हीकल्स और अन्य चीजें शामिल हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम UC को मुफ्त में कैसे प्राप्त कर सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में Unknown Cash (UC) को कैसे खरीदें?

M416 गेम की सबसे कीमती गन स्किन है (Image via Krafton)
M416 गेम की सबसे कीमती गन स्किन है (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India में Krafton खिलाड़ियों को कभी मुफ्त में UC नहीं प्रदान करते हैं। सभी उपयोगकर्ता इवेंट में भाग लेकर आयटम्स और करेंसी को मुफ्त में क्लेम कर सकते हैं।

यहां पर दी गई डिटेल्स के आधार पर मुफ्त में UC प्राप्त कर सकते हैं:

  • हॉलिडे ग्रीटिंग्स
  • BGMI पार्टनर टाइटल होल्डर

हॉलिडे ग्रीटिंग्स

इवेंट में खिलाड़ियों को करेंसी खरीदने पर भारी मात्रा में बोनस मिल रहा है। Holiday Greetings इवेंट 2 दिसंबर 2023 को जोड़ा गया था और यह 26 दिसंबर 2023 तक चलेगा। यहां पर बोनस की जानकारी दी गई है:

  • अगर 60 UC खरीदते हैं, तो 60 UC मुफ्त में मिलेगी।
  • अगर 300 UC खरीदते हैं, तो 200 UC और पिछला रिवॉर्ड मुफ्त में मिलेगा।
  • अगर 600 UC खरीदते हैं, तो 220 UC और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे।
  • अगर 1,500 UC खरीदते हैं, तो 900 UC और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे।
  • अगर 3,000 UC खरीदते हैं, तो 1,500 UC और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे।
  • अगर 6,000 UC खरीदते हैं, तो 3,000 UC और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे।
  • अगर 12,000 UC खरीदते हैं, तो 6,000 UC और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे।
  • अगर 18,000 UC खरीदते हैं, तो UC UP बोनस पैक और पिछले सभी रिवॉर्ड्स मुफ्त में मिलेंगे। बोनस पैक में खिलाड़ियों को रैंडम UC मिलेगी, जिसमें 400, 650, 900, 1,600, 2,300, और 3,000 शामिल हैं।

BGMI पार्टनर टाइटल होल्डर

BGMI पार्टनर टाइटल होल्डर (Image via Krafton)
BGMI पार्टनर टाइटल होल्डर (Image via Krafton)

BGMI के पार्टनर टाइटल होल्डर में खिलाड़ियों को 8100 UC मुफ्त में मिल सकती है। आपको बता दें कि Soul Omega 777 का नाम इस टाइटल में दर्ज है, जिन्हें हर नए एलीट रॉयल पास में मुफ्त UC मिलती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now