BGMI में एंड्रॉइड डिवाइस पर 2.8 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में 2.8 अपडेट आ गया है और इस अपडेट के साथ में खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले फीचर्स प्रदान किए गए हैं। एंड्रॉइड डिवाइस वाले प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर से 303 MB में नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट में अनेक बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें नया Zombies Edge मोड, गन्स के मामले में सुधार, क्लास्कि मोड और Mythic Forge इवेंट शामिल हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 2.8 अपडेट को एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड करने की जानकारी देने वाले हैं।


BGMI में एंड्रॉइड डिवाइस पर 2.8 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

BGMI का 2.8 अपडेट (Image via Google Play Store)
BGMI का 2.8 अपडेट (Image via Google Play Store)

BGMI का 2.8 अपडेट एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में जोड़ दिया गया है। आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं और नए फीचर्स का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। दोनों ही डिवाइस के लिए अलग-अलग डाउनलोड साइज देखने को मिल जाएंगे। एंड्रॉइड डिवाइस का अपडेट 303 MB का है और iOS डिवाइस के लिए 2.6 GB का अपडेट आया है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन करके एंड्रॉइड डिवाइस में 2.8 अपडेट को डाउलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा। सर्च बॉक्स में जाकर BGMI टाइप करना होगा। यहां पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।

स्टेप 2: स्क्रीन पर अपडेट वाले बटन पर टच करना होगा। इसका साइज 303 MB का है, जिसे इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 3: ग्रांट परमिशन देने के बाद लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर डाउनलोड रिसोर्स फाइल्स का विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लो रिसोर्स पैक और एचडी रिसोर्स पैक शामिल हैं। अपनी पसंद से किसी भी पैक्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

रिसोर्स पैक डाउनलोड होने के बाद में प्लेयर्स BGMI के 2.8 अपडेट में उपस्थित सभी नए फीचर्स का अनुभव ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment