BGMI को किस तरह से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और इसका साइज कितना है?

BGMI को डाउनलोड किया जा सकता है (Image via Sportskeeda)
BGMI को डाउनलोड किया जा सकता है (Image via Sportskeeda)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) को 28 जुलाई 2022 को MeitY द्वारा बैन किया गया था। इसके बाद अब गेम की वापसी की खबरें सामने आ रही है। थोड़े समय पहले ऐलान देखने को मिला था कि गेम वापस आने वाला है। इस चीज का आधिकारिक ऐलान डेवलपर्स और भारतीय सरकार ने किया था। बताया गया था कि गेम 3 महीने के ट्रायल पीरियड के लिए आने वाला है। हर कोई गेम के रिलीज का इंतजार कर रहा था। अब आधिकारिक तौर पर गूगल प्ले स्टोर से गेम को डाउनलोड किया जा सकता है।


BGMI को अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India से जुड़ी कोई भी अपडेट सुबह Krafton ने नहीं दी थी और अचानक से गूगल प्ले स्टोर पर गेम दिखाने लग गया है। इसका डाउनलोड साइज 736 MB बताया जा रहा है। असल में अभी 2.1 वर्जन ही रिलीज हुआ है।

youtube-cover

डाउनलोड की प्रक्रिया बहुत ज्यादा आसन है। आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आप इस लिंक को कॉपी करके सीधा ऐप पर जा सकते हैं:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pubg.imobile&pli=1)

स्टेप 2: इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: कुछ रिव्यू और ऐप परमिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी और फिर डाउनलोड शुरू हो जाएगा।

स्टेप 4: डाउनलोड होने के बाद आपको ओ Open के बटन पर क्लिक करना है और Battlegrounds Mobile India डाउनलोड हो जाएगा।

आपको बता दें कि अभी सिर्फ गेम गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हुआ है। इसका सर्वर अभी बंद है और थोड़े समय में यह भी ऑनलाइन आ जाएगा। खिलाड़ी जरूर अभी इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं और जैसे ही सर्वर ऑनलाइन आएगा, आप गेम का आनंद ले पाएंगे। यह अपडेट कुछ ही दिनों के लिए होगा और फिर अगर अनुमति मिली, तो गेम पूरी तरह से रिलीज किया जाने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications