BGMI के Erangel मैप में ज्यादा से ज्यादा मैच किस तरह से जीतें?

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Erangel मैप को सबसे ज्यादा खेला जाता है। यह मैप सबसे पुराना है और इसमें ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की हर कोई कोशिश करता है। यह काम आसान नहीं है लेकिन कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Erangel मैप में ज्यादा मैच जीतने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


BGMI के Erangel मैप में ज्यादा से ज्यादा मैच किस तरह से जीतें?

Erangel मैप में टीम का तालमेल सबसे जरुरी है

youtube-cover

BGMI में सभी मैचों में टीम का तालमेल जरुरी है लेकिन Erangel मैच में सबसे ज्यादा टक्कर रहती है। इस मैप में तीन डिवीजन हैं और जगहें बहुत सारी हैं। ऐसे में फाइट्स भी समय-समय पर होती हैं। अगर आपको जीतना है, तो मदद लगेगी। अकेले फाइट्स लेने से फायदा नहीं होता है। आपको रिवाइव करने में भी टीममेट्स की ही मदद लगती है। ऐसे में ज्यादा जीत दर्ज करने के लिए तालमेल होना जरुरी है।


Erangel मैप में रोटेशन पर पकड़ बनाएं

youtube-cover

BGMI में पोजिशन का काफी बड़ा किरदार रहता है। आपको लगातार ज़ोन के हिसाब से मूव करना होता है। Erangel मैप में अच्छा रोटेशन करने के लिए आपको ऐसी जगह के बारे में पता होना चाहिए, जहां भीड़ कम होती है। इससे आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। अगर आपको इस मैप में ज्यादा मैच जीतने हैं, तो अपनी पोजिशन तय करने के लिए मैप के बारे में जरूर जानना होगा।


लड़ने की तकनीक

youtube-cover

Erangel में काफी तगड़ी प्रतियोगिता होती है। ऐसे में लड़ाई के दौरान अगर आप सही तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, तो फायदा होगा। इसके लिए आपको क्लोज रेंज की फाइट्स की तैयारी करनी होगी और इस रेंज में ज्यादा फाइट्स होंगी। शूटिंग स्किल्स में भी आपको सुधार दिखाना होगा। इसमें अलावा लगातार मूव करके फाइट लें। इन सभी चीज़ों से मदद मिलेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment