BGMI में बेहतर तरीके से निशाना किस तरह से लगाएं?

Battlegrounds Mobile India (BGMI)
Battlegrounds Mobile India (BGMI)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हर कोई यहां लगातार अपनी स्किल्स में सुधार करना चाहता है। इसके लिए निशाना लगाने पर भी ध्यान देना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप बेहतर तरीके से निशाना लगा पाएंगे।


BGMI में बेहतर तरीके से निशाना किस तरह से लगाएं?

सेंसिटिविटी सेटिंग्स में सुधार करें

youtube-cover

सेंसिटविटी सेटिंग्स को बेहतर करने से बहुत हद तक फायदा होता है। दरअसल, आप स्क्रीन को तेजी से मूव कर पाते हैं। आप जाइरोस्कोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


क्रॉसहेयर को सही जगह रखें

youtube-cover

BGMI में निशाना बेहतर करने के लिए फायरिंग के साथ ही क्रॉसहेयर को सही जगह रखना भी जरुरी है। हमेशा ही आपको निशाने को सिर के करीब रखना चाहिए। इससे जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।


ट्रेनिंग मोड में समय बिताएं

youtube-cover

आपको ट्रेनिंग करने के लिए अलग-अलग विकल्प मिल जाते हैं। आपको हमेशा ही अपने निशाने को बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग करनी चाहिए। आप वॉर्मअप या गन्स पर हाथ जमाने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड को चुन सकते हैं।


रिकोईल कंट्रोल का अभ्यास करें

youtube-cover

BGMI में बेहतर निशाना बनाने के लिए आपको हमेशा ही एक्यूरेसी के मामले में सुधार करना चाहिए। साथ ही रिकोईल पर ध्यान देना चाहिए। इससे बहुत हद तक फायदा होगा।


रिएक्शन टाइम को बेहतर करें

youtube-cover

हमेशा ही आपको तेजी से वार करने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप धीरे-धीरे स्क्रीन मूव करेंगे, तो नुकसान होगा। आपको रिफ्लेक्स को बेहतर करते हुए रिएक्शन टाइम में सुधार लाना होगा।


दूसरों से सीखें

youtube-cover

हमेशा ही आपको टॉप प्रोफेशनल खिलाड़ियों के गेमप्ले से चीज़ों को सीखना चाहिए। आप उनकी तरह निशाना लगाने की ट्रिक और कला सीख सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment