BGMI (Battlegrounds Mobile India) को एंड्रॉइड डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का लोकप्रिय गेम रहा है। डेवलपर्स खिलाड़ियों को प्रभावित करने के लिए बढ़िया क्वालिटी के ग्राफिक्स और शानदार फीचर्स प्रदान करते हैं। वर्तमान में BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम गेम से प्रतिबंध हटाने के बाद एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड करने की पूरी जानकारी देने वाले हैं।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) को एंड्रॉइड डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI को Krafton के डेवलपर्स ने 2 जुलाई 2023 को प्रकाशित किया था। भारतीय गेमिंग कम्युनिटी फीचर्स और अनोखे रिवॉर्ड्स की वजह से काफी आकर्षित थी। इस टाइटल को एक साल के बाद 28 जुलाई 2023 को भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि, सभी समस्याओं और परेशानियों को ठीक करने के बाद Krafton के डेवलपर्स ने भारतीय सरकार के आदेश अनुसार BGMI गेम को 3 महीने के लिए 29 मई 2023 को अनबैन किया था। उसी दिन से सभी भारतीय प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर से Battlegrounds Mobile India को डाउनलोड कर सकते हैं।


BGMI गेम को एंड्रॉइड डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें?

गूगल प्ले स्टोर से गेम को डाउनलोड करना आसान है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा। उसके बाद में सर्च बॉक्स में जाकर Battlegrounds Mobile India टाइप करें।

स्टेप 2: सर्च करने के बाद में स्क्रीन पर सभी नतीजें मिल जाएंगे। एप्लिकेशन पर टच करके इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड करने का साइज 691 MB है, जिसे इंटरनेट की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड होने के बाद फेसबुक या गूगल अकाउंट का उपयोग करके लॉगिन करें। उसके बाद गेम का मजा ले सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment