BGMI का सर्वर कब तक बंद रहेगा?

Battlegrounds Mobile India का सर्वर कब तक बंद रहेगा?
Battlegrounds Mobile India का सर्वर कब तक बंद रहेगा?

BGMI : BGMI (Battlegrounds Mobile India) विश्व का लोक्रपिय बैटल रॉयल गेम रहा है। गेमिंग कम्युनिटी के द्वारा BGMI को काफी प्यार दिया गया है। इस टाइटल को Krafton inc के डेवेलपर ने लॉन्च किया था। जबकि भारतीय सरकार ने अवैध कारणों की वजह से भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर बैन कर दिया था। तब से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी गेम का इंतजार कर रही है। हालांकि, इस समय Battlegrounds Mobile India का सर्वर बंद है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Battlegrounds Mobile India का सर्वर कब तक बंद रहेगा?, बताने वाले हैं।


BGMI का सर्वर कब तक बंद रहेगा?

Battlegrounds Mobile India को Krafton के डेवेलपर ने 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर पर प्रस्तुत किया था, लेकिन भारतीय सरकार के द्वारा 28 जुलाई 2022 गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारतीय सरकार का कहना था कि गेम की प्राइवेसी और पॉलिसी यूजर्स के डेटा को हार्म पहुंचा रही है। डेवेलपर ने डेटा को सुरक्षित होने के कोई भी सबूत नहीं दिए थे। इस वजह से सरकार का कहना था कि भारतीय यूजर्स का डेटा चाईना जा रहा है। इस वजह से गेम प्रतिबंध लगाया था।

हालांकि, Krafton के डेवेलपर ने गेम बैन होने के बाद में स्टेटमेंट जारी किया था कि गेम काफी जल्दी ही रिलॉन्च होगा और भारतीय सरकार के नियम और कानूनों को सतुष्ट करके लॉन्च किया जाएगा।

दरअसल, 10 महीने के लम्बे इंतजार के बाद में डेवेलपर ने आधिकारिक सोशल मिडिया पर Battlegrounds Mobile India को लेकर घोषण की है कि गेम भारतीय सरकार की अनुमति के आधार पर काफी जल्दी रिलॉन्च किया जाएगा। इस वजह से Krafton inc के डेवेलपर ने Battlegrounds Mobile India के सर्वर को बंद कर दिया है और काफी ही जल्दी गेम को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा और सर्वर को ऑनलाइन मोड पर भेज दिया जाएगा।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications