BGMI गेम को खेलने से पहले प्रीलोड कैसे करें?

Battlegrounds Mobile India को प्रीलोड कैसे करें?
Battlegrounds Mobile India को प्रीलोड कैसे करें?

GUIDE : BGMI (Battlegrounds Mobile India) विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे Krafton inc के डेवेलपर ने 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। इस गेम ने काफी कम समय में गेमिंग कम्युनिटी को फीचर्स की वजह से काफी आकर्षित किया था।

हालांकि, भारतीय सरकार ने प्राइवेसी और पॉलिसी की वजह से अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से लेकर अभी तक गेम को आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है, लेकिन 19 मई 2023 को Krafton inc ने आधिकारिक रूप से भारतीय सरकार का शुक्रियादा करते हुए गेम को रिलॉन्च करने की सुचना प्रदान की थी। 28 मई 2023 को सुबह से ही गूगल प्ले स्टोर पर गेम को उपलब्ध कर दिया था। वर्तमान में गेम के प्रीलोड चल रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI गेम को खेलने से पहले प्रीलोड कैसे करें?, बताने वाले हैं।


BGMI गेम को खेलने से पहले प्रीलोड कैसे करें?

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को आधिकारिक रूप से गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया गया है। अब फैंस गूगल प्ले स्टोर पर जाकर प्रीलोड कर सकते हैं। क्योंकि, अभी कोई भी प्लेयर्स गेम को नहीं खेल सकता है। वर्तमान में Krafton inc ने सर्वर को बंद रखा है। BGMI गेम का सर्वर आज शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार समय का खुलासा किया गया है। Battlegrounds Mobile India गेम का सर्वर डेवेलपर के द्वारा 2:30 pm तक शुरू हो सकता है। सर्वर शुरू होने से पहले नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके प्रीलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। सर्च बॉक्स में खिलाड़ियों को Battlegrounds Mobile India वाले बटन पर टच करना होगा।

स्टेप 2: प्राप्त रिजल्ट में खिलाड़ियों को सबसे पहले Battlegrounds Mobile India की ऐप पर टच करना होगा।

स्टेप 3: साइज के आधार पर खिलाड़ियों को 691MB में प्रीलोड करना होगा। उसके बाद में रिसोर्स डाउनलोड करने के दो विकल्प दिख जाएंगे।

स्टेप 4: अपनी इच्छा के आधार पर गेमर्स रिसोर्स पैक को डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद में सर्वर शुरू होने पर गेम के फीचर्स का लुप्त ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications