BGMI में Livik मैप के अंदर ज्यादा से ज्यादा फिनिश कैसे निकाल सकते हैं?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Livik मैप के अंदर ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालकर तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं और F/D रेश्यो को आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Livik मैप के अंदर ज्यादा से ज्यादा फिनिश कैसे निकाल सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में Livik मैप के अंदर ज्यादा से ज्यादा फिनिश कैसे निकाल सकते हैं?

1) हॉट ड्रॉप्स वाली जगहों पर लैंड करें

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में खिलाड़ियों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना होता है। हालांकि, ऐसा करना छोटा काम नहीं है, लेकिन आपको Livik मैप के अंदर हॉट ड्रॉप्स वाली जगहों पर लैंड करना होगा, जिसमें Sno Village, Midtstein, Crabgrass, Power Plant और Gronhus जैसी जगहें शामिल हैं। यहां सबसे ज्यादा विरोधियों की स्क्वाड लैंड करती हैं और आप अच्छे फिनिश निकालने में कामयाब हो पाएंगे।


2) थर्ड पार्टी पर ध्यान केंद्रित करें

youtube-cover

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने के लिए खिलाड़ियों को थर्ड पार्टी फाइट्स में हिस्सा लेना होगा। ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों को चालाकी और रणनीति से काम लेना होगा। अगर मैदान पर दो स्क्वाड के बीच तगड़ी फाइट चल रही है, तो आप थर्ड पार्टी कर सकते हैं और अधिक मात्रा में फिनिश निकाल सकते हैं।


3) Reindeer का इस्तेमाल कर सकते हैं

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को Sno Village इवेंट पर Reindeer नाम से फायदेमंद व्हीकल मिल जाता है। इसका उपयोग करके ऊंचाई वाले स्थान पर पहुंच सकते हैं और वहां से विरोधियों को आसानी से फिनिश कर सकते हैं। यह किसी भी जगह पर पहुंच सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को लेटेस्ट अपडेट में अधिकतम फिनिश निकालने के लिए Reindeer का इस्तेमाल करना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now