UC : BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। क्योंकि, भारतीय सरकार ने अचानक से PUBG Mobile समेत अन्य चीनी एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद में Krafton के डेवेलपर स्पेशल भारतीय गेमिंग समुदाय के लिए BGMI गेम लेकर आए थे।
इस बैटल रॉयल गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 2 जुलाई 2021 को लॉन्च किया था। गेम पब्लिश होने के तुरंत बाद डाउनलोड की संख्या काफी तेजी से बड़ी थी और एक के बाद में एक रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। हालांकि, Krafton गेम के अंदर हर अपडेट में अनोखी और कॉस्मेटिक चीजें जोड़ते थे। इन सभी को गेम की प्रीमियम करेंसी UC के माध्यम से खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI (Battlegrounds Mobile India) की प्रीमियम करेंसी UC को मुफ्त में कैसे हासिल करें?, जानकारी देने वाले हैं।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) की प्रीमियम करेंसी UC को मुफ्त में कैसे हासिल करें?
Battlegrounds Mobile India की सबसे कीमती करेंसी UC है। इसे खरीदने के लिए इंटरनेट पर अनेक प्लेटफॉर्म है। गेमर्स UC को मुफ्त में खरीदने के लिए तरीके खोजते रहते हैं। गेमर्स को मुफ्त में UC प्राप्त करने के लिए यहां पर खास जानकारी दी गई है:
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड
Google Opinion Reward को काफी समय पहले गूगल के डेवेलपर द्वारा बनाया था। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। ये एक भरोसेमंद विकल्प है। गेमर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करके प्रोफाइल को सेट कर सकते हैं।
हालांकि, सर्वे, प्रश्नों और टास्क को पूरा करना पड़ता है। उसके बाद में खिलाड़ियों को गिफ्ट कार्ड और क्रेडिट्स मिलते हैं। इनकी मदद से मुफ्त में UC को प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लिकेशन को डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां पर टच करें।