BGMI में शुरुआती फाइट्स में किस तरह से जीत दर्ज करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में हर कोई एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए शुरुआती समय में खुद को बचाकर रखना और फाइट्स जीतना सबसे अहम चीज़ हो जाती है। कई सारे खिलाड़ी छोटी-छोटी गलतियों के कारण पीछे रह जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से आप BGMI में शुरुआती फाइट्स में जीत प्राप्त कर सकते हैं।


BGMI में शुरुआती फाइट्स में किस तरह से जीत दर्ज करें?

लैंडिंग के लिए सही जगह चुनें

youtube-cover

BGMI में मैच के दौरान शुरुआती समय में खुद को बचाने के लिए लैंडिंग की जगह का भी अहम किरदार रहता है। आपको हमेशा ही हॉट ड्रॉप्स (भीड़ वाली जगह) पर नहीं लैंड करना चाहिए। इससे शुरुआत में एलिमिनेट होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ऐसी जगह पर लैंड करें, जहां कम लोग हो और आप लंबे समय तक सर्वाइव कर पाएं। अगर आप सर्वाइव करने में सफल रहते हैं, तो फिर शुरुआती फाइट्स में जीतने के चांस ज्यादा हो जाएंगे।


सोच-समझकर चीज़ें करें

youtube-cover

BGMI में अगर आपको हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करना है और मुख्य रूप से शुरुआती समय में अपना पलड़ा भारी रखना है, तो फिर सोच-समझकर खेलना सबसे जरुरी है। आपको कवर में रहना चाहिए और खुली जगहों में नहीं भागना चाहिए। इससे आप खुद पर नियंत्रण रख पाएंगे। साथ ही समय आने पर ग्रेनेड्स और स्मोक्स का इस्तेमाल करना चाहिए।


तालमेल बनाएं रखें

youtube-cover

BGMI में शुरुआती समय में अगर आपको खुद को बचाकर रखना है, तो फिर तालमेल में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हमेशा ही अपने टीममेट्स के साथ रहें और शुरुआत में एक-दूसरे की मदद करें। इससे आप मैच में होने वाली शुरुआती फाइट्स जीत सकते हैं। मदद लगने पर टीममेट्स आकर आपका साथ दे सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका थोड़ा अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment