"मैं इंतजार कर रहा हूँ" - BGMI गेम को लेकर Jonathan Gaming ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी

Battlegrounds Mobile India कब तक आएगा?
Battlegrounds Mobile India कब तक आएगा?

BGMI : Battlegrounds Mobile India भारत का सबसे लोकप्रिय गेम रहा है। इस गेम को Krafton के द्वारा 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से जोड़ा गया था। इस गेम की प्राइवेसी और पॉलिसी की वजह से भारतीय सरकार ने सेक्शन 69A IT एक्ट के मध्ये नजर रखते हुए गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। खैर, पिछले कई सप्ताह से BGMI गेम को रिलॉन्च करने की तारीख और अलग-अलग तरह की जानकारी सामने आ रही है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Jonathan Gamng की महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं।


"मैं इंतजार कर रहा हूँ" - BGMI गेम को लेकर Jonathan Gaming ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी

BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। ये गेम गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च होने के तुरंत बाद लाखों खिलाड़ियों के डिवाइस में इंस्टॉल हो चुका था। Krafton के डेवेलपर हर सीजन में आकर्षित अपडेट पेश करते थे, जिसके फीचर्स खिलाड़ियों को काफी प्रभावित करते थे।

भारतीय सरकार ने सितंबर 2022 में Battlegrounds Mobile India पर सेक्शन 69A IT (Information Technology) एक्ट के आधार पर बैन लगा दिया था। कुछ दिन बाद में Krafton के डेवेलपर ने आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी किया था। उस स्टेटमेंट में BGMI गेम को जल्दी-से-जल्दी रिलॉन्च करने की जानकारी दी गई थी।

Krafton के डेवेलपर द्वारा काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है, कि Battlegrounds Mobile India को काफी जल्दी गूगल प्ले स्टोर पर रिलॉन्च किया जाएगा। हालांकि, जनवरी 2023 शुरू होने से पहले इंटरनेट पर अफवाएं उड़ाई जा रही थी, कि जनवरी 2023 में गेम को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

भारत के प्रसिद्ध E-sports प्लेयर Jonathan Gaming ने उनके आधिकारिक चैनल पर लाइव स्ट्रीम करते समय महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा :

गेम का सब इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद इंतजार कर रहा हूँ, लेकिन अभी बहुत कुछ सुनाई दे रहा है कि गेम आ रहा है। बहुत तारीख सुनाई दे रही है, लेकिन सब छोड़ो और आपना ग्राइंड करो। मेको आधिकारिक रूप से पता चलेगा, कि गेम वापिस से आ गया है। तब हम आपना बूम-बाम शुरू करेंगे। तब तक आपना ग्राइंड चालू है।
Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications