भारत के प्रसिद्ध E-Sports प्लेयर Jonathan Gaming ने BGMI को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Jonathan Gaming ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
Jonathan Gaming ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

BGMI : Jonathan Gaming भारत के सबसे पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर है। उन्होंने गेमिंग में प्रोफेशनल E-Sports से शुरुआत की थी। वो उनके गेमप्ले और स्किल्स से जाने जाते हैं। उन्होंने कई सारे टूर्नामेंट में नामुमकिन को मुमकिन किया है और विजेता बने हैं। उनका असली नाम "Jonathan Amaral" है।

आपको बता दें, फैंस उन्हें हैकर भी बुलाते हैं। क्योंकि, उनका मूवमेंट और स्प्रे काफी स्टिक होता है। उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 4.87 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजदू है। हाल ही में उन्होंने BGMI को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।


भारत के प्रसिद्ध E-Sports प्लेयर Jonathan Gaming ने BGMI को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

जनवरी 2023 शुरू होने से पहले ही इंटरनेट पर BGMI को रिलॉन्च करने की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही थी। हालांकि, सभी यूट्यूबर उनके आधिकारिक चैनल के माध्यम से फैंस को अंदाजन जानकारी दे रहे थे, कि जनवरी 2023 में पूरी तरह से गेम रिलॉन्च कर दिया जाएगा।

Jonathan Gaming का E-Sports में सबसे बड़ा नाम है। क्योंकि, उन्होंने उनके करियर में कई टूर्नामेंट जीते हैं। वो GodLike टीम से खेलते थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इस वजह से Jonathan Gaming को सबसे ज्यादा दर्शकों के द्वारा पसंद किया जाता है।

Jonny ने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से BGMI गेम को प्रतिबंद से हटाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा :

सब गेम का इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद कर रहा हूँ। अभी है कुछ चीजें जो हो रही है। दूसरे महीने बूम होने वाला है। मजा आने वाला है। फरवरी का पहला सप्ताह क्या बोलते हो गाइस अच्छा टाइमिंग है। मैं तो इंतजार कर रहा हूँ यार इंतजार कर रहा हूँ।

उन्होंने स्ट्रीम करते समय तारीख देखते हुए कहा:

गेम का सब इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद कर रहा हूँ, लेकिन बहुत कुछ सुनाई दे रहा है कि गेम आ रहा है। वैसे आज की तारीख क्या है। मैं सोच रहा हूँ कि फरवरी के पहले सप्ताह में आ सकता है। क्योंकि, थोड़ा तो समय लगने वाला है। अगर मैं जनवरी लेता हूँ और गेम नहीं आता है तो आप मुझे बोलोगे। इंटरनेट पर बहुत तारीख सुनाई दे रही है, लेकिन मैंने बोला छोड़ो आपना ग्राइंड करते हैं। जब आधिकारिक रूप से पता चलेगा, कि गेम आ रहा है तो वापिस से बूम-बाम शुरू करेंगे।
Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications