क्या BGMI गेम को अनबैन (Unban) करने की तारीख की पुष्टि आधिकारिक रूप से हो गई है?

Battlegrounds Mobile India अनबैन तारीख
Battlegrounds Mobile India अनबैन तारीख

NEWS : पिछले सात महीने से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में BGMI पर प्रतिबंध लगा हुआ है और गेमर्स उसे डाउनलोड भी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कई दिनों से Battlegrounds Mobile India अनबैन होने की ढेर सारी न्यूज दिन-प्रतिदिन देखने को मिल रही है।

esports कम्युनिटी के लोकप्रिय प्लेयर्स Scout और Jonathan ने मार्च या अप्रैल 2023 में Battlegrounds Mobile India को गूगल प्ले स्टोर पर रिलॉन्च होने की टिप्पणी की है। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को याद है कि पहले भी कई esports खिलाड़ियों ने गेम की वापसी को लेकर 15 जनवरी 2023 और 26 जनवरी 2023 की भविष्यवाणी की थी लेकिन इसका कोई भी लाभ अभी तक नहीं मिला है। वर्तमान में भी गूगल प्ले स्टोर पर BGMI पर प्रतिबंध लगा हुआ है।


क्या BGMI गेम को अनबैन (Unban) करने की तारीख की पुष्टि आधिकारिक रूप से हो गई है?

अभी तक Krafton ने गेम पर से प्रतिबंध हटने के लिए कोई भी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए, सभी गेमर्स को उसी आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, Krafton की 2022 रिपोर्ट के आधार पर दक्षिण कोरियाई कंपनी को उम्मीद है कि BGMI पर लगाया गया प्रतिबंध इसी साल (2023) हटा दिया जाएगा और सभी समस्याओं को हल करके सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। एक बार प्रतिबंध हटा दिया जाए। उसके बाद में डेवेलपर बड़ी वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।

CEO के मुताबिक Krafton के डेवेलपर ने BGMI की समस्यांओं को हल करने का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा :

"...और एक बार प्रतिबंद हट जाने के बाद, हम अनुमान लगाते हैं कि अतिरिक्त और बेहद तेजी से विकास के अवसरों का प्रस्ताव होगा।"

हालांकि, Battlegrounds Mobile India को लेकर सकारात्मक न्यूज देखने को मिल रही है लेकिन अभी तक कोई भी सटीक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।


भारतीय सरकार ने गेमिंग कम्युनिटी को एक के बाद में एक झटके दिए हैं। क्योंकि, भारत में Free Fire और PUBG Mobile को बैन किया गया था। उसके बाद में Krafton के डेवेलपर भारतीय खिलाड़ियों के लिए Battlegrounds Mobile India गेम लेकर आए थे।

हालांकि, सोशल मिडिया और इंटरनेट पर अनेक न्यूज देखने को मिलती रहती है लेकिन जब तक आधिकारिक रूप से न्यूज नहीं मिले। तब तक खिलाड़ियों को संतुष्टि नहीं मिलेगी। अब सभी गेमर्स इंतजार कर रहे हैं।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now