क्या वास्तव में Krafton के डेवेलपर BGMI को जनवरी 2023 में रिलॉन्च करने वाले हैं?, Hydra Clan के Leader और Co-Leader की प्रतिक्रियाएं सामने आईं

क्या वास्तव में BGMI गेम अनबैन होगा?
क्या वास्तव में BGMI गेम अनबैन होगा?

BGMI NEWS : Battlegrounds Mobile India भारतीय कम्युनिटी का सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। Krafton के डेवेलपर ने गेम को 2 जुलाई 2021 को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। ये बैटल रॉयल गेम खिलाड़ियों को आकर्षित और कॉस्मेटिक फीचर्स प्रदान करता है। हालांकि, भारतीय सरकार ने अचानक से सेक्शन 69A IT एक्ट को मध्ये नजर रखते हुए गेम पर प्रतिबंध लगाया था। अब गेमिंग कम्युनिटी पिछले कई महीनों से बैटल रॉयल गेम का इंतजार कर रही है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या वास्तव में Krafton के डेवेलपर BGMI (Battlegrounds Mobile India) को जनवरी 2023 में रिलॉन्च करने वाले हैं?, पूरी जानकारी देने वाले हैं।


क्या वास्तव में Krafton के डेवेलपर BGMI (Battlegrounds Mobile India) को जनवरी 2023 में रिलॉन्च करने वाले हैं?

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India पिछले कई सप्ताह से सुर्ख़ियों में चल रहा है। क्योंकि, हर प्लेटफॉर्म पर BGMI गेम को रिलॉन्च करने के बारे में जानकारी देखने को मिल रही है। जैसे पब्लिकेशन, सोशल मिडिया, कंटेंट क्रिएटर और अन्य प्लेटफॉर्म मौजूद है।

हर कोई यूट्यूब चैनल पर आधिकारिक वीडियोस अपलोड करते हुए Battlegrounds Mobile India को रिलॉन्च करने की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले Dynamo Gaming ने उनके आधिकारिक चैनल पर लाइव स्ट्रीम करते हुए खुलासा किया था। जब Dynamo Gaming को फैंस की साइड से सुपरचैट सेंड की गई थी। उनसे एक प्रश्न पूछा गया था:

क्या BGMI का कोई न्यूज Dynamo? उन्होंने ख़ुशी के साथ बढ़िया रिएक्शन देते हुए कहा "आ तो रहा है"

हालांकि, Dynamo Gaming जिनका असली नाम "Aaditya Sawant" है। ये Hydra Clan के लीडर है। इसके अलावा को-लीडर Alpha Clasher जिनका असली नाम "Pratik Jogiya" है।

youtube-cover

Alpha Clasher ने भी उनके आधिकारिक चैनल पर एक वीडियो अपलोड की थी। उस वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है, कि Battlegrounds Mobile India जनवरी 2023 के मध्य में रिलॉन्च हो जाएगा। ये एक टेंटेटिव तारीख है।

हालांकि, ये तारीख वास्तव में असली भी हो सकती है। क्योंकि, इस तारीख का खुलासा गूगल में कार्य कर रहे कर्मचारी ने किया थी। अब उम्मीद है, कि कब तक Battlegrounds Mobile India गेम प्ले स्टोर पर उपस्थित होगा?

Edited by सावन सोलंकी
Be the first one to comment