BGMI का सर्वर कब शुरू होगा? आधिकारिक रिलीज डेट क्या हो सकती है?

BGMI को लेकर बड़ा अपडेट (Image via Krafton)
BGMI को लेकर बड़ा अपडेट (Image via Krafton)

BGMI: Battlegrounds Mobile India (BGMI) की आखिरकार वापसी देखने को मिलने वाली है। 10 महीने बाद की गेम की वापसी होने वाली है और काफी समय से इसका सर्वर डाउन है। 19 मे 2023 को इस चीज को लेकर आधिकारिक ऐलान देखने को मिला। इस खबर की पुष्टि आधिकारिक तौर पर Krafton ने कर दी है। Battlegrounds Mobile India के फैंस रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।


BGMI सर्वर डाउन: नोट और अन्य जानकारी

Krafton के प्रसिद्ध गेम BGMI का सर्वर काफी समय से डाउन है। लॉन्च के बाद से ही इसे लेकर दिक्कतें आ रही थी और इसी वजह से सभी चिंता में थे। गेम अभी फैंस के अनुभव को बेहतर करने पर काम कर रहा है और उम्मीद लगी जा रही है कि 2.6 अपडेट के साथ ही इसे रिलीज किया जाएगा।

इस समय प्लेयर्स को BGMI के सर्वर पर यह मैसेज दिख रहा है कि सर्वर अभी अनलाइन आना बाकी हिय । इसे मे Krafton ने फैंस को आधिकारिक पेज से अपडेटेड रहने के लिए कहा है क्योंकि कभी भी चीजों को लेकर ऐलान देखने को मिल सकता है।

Battlegrounds Mobile India डिवाइस पर कब रिलीज होगा, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक बताया नहीं गया है लेकिन अब क्योंकि भारतीय सरकार द्वारा उन्हें अनुमति मिल गई है, तो आगे जाकर दिक्कतें नहीं आएगी। अब Krafton डाटा की सिक्योरिटी बढ़ाकर जरूर ही गेम को बेहतर अंदाज में वापस लाने की पूरी कोशिश करेगा।

Battlegrounds Mobile India के अनबैन के बाद भारतीय सरकार ने भी एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी की थी, जहां उन्होंने बताया था कि वो गेम पर नजरें रखने वाले हैं। ऐसे में यह चीज साफ हो जाएगी कि बच्चों और जवान लोगों पर गेम का क्या असर पड़ रहा है। यह प्लेयर्स और डेवलपर्स दोनों के लिए बहुत सही चीज रहने वाली है।