BGMI में वेलकम बैक इवेंट : मुफ्त में पाएं रिवार्ड्स, क्लैम करने का तरीका और छोटी बड़ी जानकारी

Battlegrounds Mobile India में वेलकम बैक इवेंट
Battlegrounds Mobile India में वेलकम बैक इवेंट

EVENT : 10 महीने के लम्बे इंतजार के बाद में BGMI को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। हालांकि, आज से ही प्लेयर्स एंड्रॉइड डिवाइस में गेम का लुप्त ले सकते हैं। गेम लॉन्च करने के तुरंत बाद में Krafton के डेवेलपर ने भारतीय प्लेयर्स को वेलकम बैक इवेंट भी प्रदान किया है।

ये इवेंट खिलाड़ियों को मुफ्त में अनेक रिवार्ड्स ऑफर कर रहा है। जैसे कॉस्मेटिक्स, रिनेम कार्ड और अन्य जरूरी आइटम है। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI में वेलकम बैक इवेंट : मुफ्त में पाएं रिवार्ड्स, क्लैम करने का तरीका और छोटी बड़ी जानकारी पर फोकस करने वाले हैं।


BGMI में वेलकम बैक इवेंट : मुफ्त में पाएं रिवार्ड्स, क्लैम करने का तरीका और छोटी बड़ी जानकारी

Battlegrounds Mobile India में वेलकम बैक इवेंट 26 जून 2023 तक उपलब्ध है। गेमर्स टास्क को पूरा करके रिटर्न पॉइंट्स कमा सकते हैं और इवेंट में जाकर आइटम को क्लैम कर सकते हैं:

BGMI में आया वेलकम बैक इवेंट
BGMI में आया वेलकम बैक इवेंट

यहां पर BGMI के वेलकम बैक इवेंट में मौजूद रिवार्ड्स की जानकारी दी गई है:

  • हमेशा के लिए कवर : Road Rage हैट, British Police कैप, और Dark Maid Headband - 40 रिटर्न पॉइंट्स
  • हमेशा के लिए ऑउटफिट : Road Rage सेट, British Police सेट, और Dark Maid सूट- 80 रिटर्न पॉइंट्स
  • टाइम-लिमिटेड हेलमेट (10 दिन के लिए): Winter Guardian हेलमेट, Pitch Master हेलमेट, और Lifesaver हेलमेट - 120 रिटर्न पॉइंट्स
  • टाइम-लिमिटेड बैकपैक (10 दिन के लिए): Smiling Pal बैकपैक, Circus बैकपैक, और Winter Warmth बैकपैक- 160 रिटर्न पॉइंट्स
  • टाइम-लिमिटेड फायरआर्म (7 दिन के लिए): Blood Oath - AKM, Cuddly Croc - UMP45,और Time Traveler - Kar98K - 200 रिटर्न पॉइंट्स
  • टाइम-लिमिटेड व्हीकल (10 दिन के लिए): Golden Falcon - UAZ, Count Dacia, और Vampire Motorcycle - 240 रिटर्न पॉइंट्स

BGMI से प्रतबंद हटाने के बाद में Krafton वेलकम बैक इवेंट के बाद में अन्य इवेंट भी जोड़ेंगे। प्लेयर्स हर दिन लॉगिन, टास्क और अन्य मिशन के आधार पर मुफ्त में आइटम को प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर लॉगिन के आधार पर आइटम की जानकारी है :

  • दिन 1 - ID रिनेम कार्ड
  • दिन 2 - रोज बैकपैक (टाइम-लिमिटेड 7 दिन के लिए)
  • दिन 3 - सीजन बोनस पॉइंट कार्ड
  • दिन 4 - 100 AG
  • दिन 5 - कॉर्न कवर (टाइम-लिमिटेड 7 दिन के लिए)
  • दिन 6 - सीजन बोनस पॉइंट कार्ड
  • दिन 7 - मैजिकल नाईट हेलमेट (टाइम-लिमिटेड 3 दिन के लिए)
  • दिन 8 - कॉर्न सूट (टाइम-लिमिटेड 3 दिन के लिए)

इसके अलावा मैच पर्क्स के चलते अन्य इवेंट भी देखने को मिल जाएंगे। गेमर्स क्लासिक मैच खेलकर लेवल को बूस्ट कर सकते हैं और मुफ्त में रैंक के आधार पर आइटम ले सकते हैं:

  • लेवल 1 - 100 AG
  • लेवल 2 - सीजन बोनस पॉइंट कार्ड
  • लेवल 5 - 2 क्लासिक क्रेट स्क्रैप्स
  • लेवल 8 - 3 क्लासिक क्रेट स्क्रैप्स
  • लेवल 15 - प्रीमियम क्रेट कूपन

गेमर्स हर दिन लॉगिन करके रिटर्न पॉइंट्स को प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी के आधार पर पॉइंट्स ले सकते हैं :

  • लॉगिन - 5 रिटर्न पॉइंट्स
  • एक बार ग्राउंड से आइटम पीक करें - 5 रिटर्न पॉइंट्स
  • एक बार हेल्थ रिस्टोर करें - 10 रिटर्न पॉइंट्स
  • एक दुश्मन को कील करें - 20 रिटर्न पॉइंट्स
Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment