BGMI में नए प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छा मैप कौन-सा है?

BGMI के प्लेयर्स नए मैप को ट्राय कर सकते हैं (Image via Krafton)
BGMI के प्लेयर्स नए मैप को ट्राय कर सकते हैं (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इसमें 6 मैप्स मौजूद हैं, जिनका नाम Erangle, Miramar, Livik, Sanhok, Vikendi और Karakin है। कई फैंस के मन में साल है कि BGMI का सबसे अच्छा मैप कौन-सा है। अगर आप अभी-अभी गेम खेलना शुरू कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए Erangle एक अच्छा विकल्प रहेगा। इस आर्टिकल में हम BGMI के मैप को लेकर अपनी राय देंगे।


BGMI में मौजूद Erangle क्यों सबसे अच्छा विकल्प है

साइज

youtube-cover

Erangel काफी बड़ा मैप है। असल में यह 8x8 KM का मैप है। इसमें बिल्डिंग्स, घर, फारेस्ट और पहाड़ मौजूद हैं। इस मैप को समझना और याद करना आसान है। देखा जाए तो साइज सही होने के कारण प्लेयर्स को जल्द ही मैप की आदत लग जाती है।


लूट

youtube-cover

Erangle मैप में लूट करने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। नए प्लेयर्स के लिए Shelter, Pochinki, Military Base और School काफी अच्छी जगह है। इन जगहों पर बेहतरीन लूट मिलती है।


कैम्पिंग के लिए जगहें

youtube-cover

Camping के लिए Battlegrounds Mobile India के इस मैप में कुछ बेहतरीन जगह है। आप कॉर्नर्स में लैंड कर सकते हैं। साथ ही आप अंतिम ज़ोन में घरों या बुश में छुप सकते हैं। यह काफी अच्छी जगहें हैं।


क्या मैप क्यों अच्छा है?

youtube-cover

Erangle को कुछ बड़े कारणों से BGMI का सबसे अच्छा मैप कहा जा सकता है। Erangle असल में गेम का सबसे पहला मैप है और ज्यादातर प्लेयर्स इसी वजह से इस मैप को ट्राय करते हैं। आपको बता दें कि अगर इस मैप पर आपको हर तरह की जगहें मिलेंगी। इस मैप में अनुभव लेने के बाद आप आसानी से किसी अन्य मैप पर भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। इस कारण यह अच्छा मैप है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने मैप को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment