क्यों Krafton inc ने अचानक BGMI के सर्वर को बंद किया है?

क्या Battlegrounds Mobile India सर्वर बंद है?
क्या Battlegrounds Mobile India सर्वर बंद है?

NEWS : BGMI (Battlegrounds Mobile India) विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। Krafton के डेवेलपर ने BGMI गेम को 2 जुलाई 2021 को एंड्रॉइड वर्जन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज किया था।

हालांकि, प्राइवेसी और पॉलिसी की वजह से भारतीय सरकार ने 28 जुलाई 2022 को अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर गेम को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, गेम पर प्रतिबंध लगने के बाद भी Krafton ने सर्वर को बंद नहीं किया था, लेकिन 19 मई 2023 को डेवेलपर के द्वारा सर्वर ऑफ़ कर दिया है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम क्यों Krafton inc ने अचानक BGMI के सर्वर को बंद किया है?, नजर डालने वाले हैं।


क्यों Krafton inc ने अचानक BGMI के सर्वर को बंद किया है?

Battlegrounds Mobile India को पूरी तरह Krafton inc के डेवेलपर द्वारा मैनेज किया जाता है। भारत में बैन होने के बाद भी पिछले 10 महीनों से करोड़ों गेमर्स एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेल रहे थे। क्योंकि, डेवेलपर के द्वारा सर्वर बंद नहीं किया गया था। हालांकि, 19 मई 2023 को डेवेलपर ने आधिकारिक रूप से सर्वर को ऑनलाइन मोड पर भेज दिया है जिसके पिछले बेहद बड़ा कारण है।

BGMI का सर्वर जैसे ही ऑफ ऑफलाइन मोड पर गया था। उसके तुरंत बाद इंटरनेट और सोशल मिडिया और Battlegrounds Mobile India को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने की अफवाएं फैलाई जा रही थी लेकिन Krafton inc के CEO ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार दो पोस्ट किये थे।

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 10 महीने के बाद में पोस्ट अपलोड किया था जिसमें BGMI को काफी जल्द रिलॉन्च करने की सुचना दी गई है और भारतीय सरकार, गेमिंग कम्युनिटी और अधिकारीयों को अच्छे शब्दों में गेम की सर्विसों को शुरू करने की जानकारी दी। Battlegrounds Mobile India पसंद करने वाले सभी फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी गेम को रिलॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन काफी ही जल्द गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर आधिकारिक रूप से पेश होने वाला है।

नोट : ऊपर दी गई जानकारी राइटर की सलाह के आधार पर है।