IPL Records - मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज 

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट है। वर्तमान में आईपीएल में 8 टीम शामिल हैं जिसमें मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में तब से लेकर आज तक दुनिया भर के कई खिलाड़ियों ने खेला है और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर काफी नाम भी कमाया है। क्रिकेट में अक्सर यह देखा जाता है कि एक खिलाड़ी किसी दूसरी टीम के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करता है और उस टीम के खिलाफ काफी रन बनाता है।

मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिसके पास बुमराह और मलिंगा जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ रन बनाना इतना आसान काम नहीं है। फिर भी दूसरी फ्रेंचाइजी के बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और काफी रन बनाये।

यह भी पढ़े: IPL इतिहास के 3 सबसे असफल कप्तानों पर एक नजर

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं:

#3 एम एस धोनी

एमएस धोनी
एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दो सबसे सफल टीमें हैं और एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है तो दर्शकों को हमेशा रोमांच देखने को मिलता हैं। आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ सभी मुकाबले जीते थे, जिसमें फ़ाइनल भी शामिल था। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबलों में 17 मुंबई ने जीते, वहीँ 11 मैचों में चेन्नई को जीत मिली।

एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने मुंबई के खिलाफ खेली गई कुल 29 पारियों में 34.89 की औसत के साथ 663 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.76 का रहा और इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 63 रनों का है। इस दौरान उन्होंने मुंबई के खिलाफ कुल मिलाकर 30 छक्के और 48 चौके भी लगाए।

#2 शिखर धवन

शिखर धवन 
शिखर धवन

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में अब तक चार टीमों के लिए आईपीएल खेला है। साल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक कुल 20 पारियां खेली हैं और 41.50 की औसत के साथ 664 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने 129.18 की स्ट्राइक रेट के साथ चार अर्धशतक भी जड़े।

मुंबई इंडियंस शिखर धवन की पसंदीदा टीमों में से एक है। आईपीएल में शिखर मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इसी प्रदर्शन की बदौलत वह मुंबई के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। शिखर धवन ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले डेक्कन चार्जेर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइज़र्स हैदराबाद तथा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले हैं।

#1 सुरेश रैना

सुरेश रैना 
सुरेश रैना

मुंबई और चेन्नई के बीच अगर आईपीएल का मुकाबला हो तो वह सबसे ज्यादा पसंदीदा मुकाबला मांना जाता है और उसका एक मुख्य कारण है दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से हम अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं और सुरेश रैना अभी तक चेन्नई के लिए ऐसा ही कुछ करते आए हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई कुल 32 पारियों में सुरेश रैना ने 31.46 इसकी औसत के साथ 818 रन बनाए हैं जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हैं। रैना ने कुछ मुकाबले मुंबई के खिलाफ गुजरात लायंस की तरफ से भी खेले हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता