3 बल्लेबाज जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाया है

मार्टिन गप्टिल का नाम यहाँ शामिल है
मार्टिन गप्टिल का नाम यहाँ शामिल है

क्रिकेट ने शुरुआत से अब तक काफी लम्बा सफर तय किया है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी सबसे बड़ा प्रारूप है और इसे देखने वाले भी अलग दर्शक हैं। टेस्ट क्रिकेट देखने वाले इसे क्रिकेट का सबसे मुश्किल और मजेदार प्रारूप बताते हैं। हालांकि समय परिवर्तन के साथ क्रिकेट में प्रारूप और बल्लेबाजी की शैली में भी बदलाव देखने को मिला है। बल्लेबाजों ने अपने व्यावहारिक खेल में भी कुछ जरूरी बदलाव करते हुए दर्शकों का ख़ासा मनोरंजन किया है। वर्तमान समय में टी20 क्रिकेट को देखना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। उनके लम्बे शॉट इसके लिए सबसे ज्यादा श्रेय पाने के हकदार हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तकनीकी शॉट के अलावा हवाई शॉट की भी एक अलग अहमियत होती है। लम्बे छक्के देखना दर्शक भी ख़ासा पसंद करते हैं। क्रिस गेल, रोहित शर्मा, कॉलिन मुनरो आदि खिलाड़ी वर्तमान समय में सिक्सर किंग माने जाते हैं। दर्शकों के दिल में भी इनके शॉट्स देखने की इच्छा होती है। हालांकि इन खिलाड़ियों के बल्ले से ऐसे शॉट नहीं आए जो मैदान से बाहर जाकर गिरे। इस आर्टिकल में इस बात पर चर्चा की गई है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लम्बा और बड़ा छक्का किसने मारा है। आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि उनके नाम जानकार आपको हैरानी हो सकती है।

क्रिकेट में सबसे बड़े छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल तूफानी बल्लेबाजी के लिए महशूर हैं
मार्टिन गप्टिल तूफानी बल्लेबाजी के लिए महशूर हैं

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को तूफानी माना जाता है। अपने आक्रामक खेल के बल पर उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी उनमें से एक है। मार्टिन गप्टिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेलिंगटन में 127 मीटर लम्बा छक्का जड़ा था। गेंद मिडविकेट सीमा रेखा से बाहर जाकर गिरी थी। इस छक्के को तीसरा सबसे लम्बा छक्का बताया जाता है।

एडेन बिजार्ड

एडेन बिजार्ड के बारे में शायद आप नहीं जानते
एडेन बिजार्ड के बारे में शायद आप नहीं जानते

ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने धमाल मचाया। 2008 में विक्टोरिया बुशरेंजर्स के लिए खेलते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने 130 मीटर लम्बा छक्का जड़ा। यह टी20 मैच एक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था।

ब्रेट ली

ब्रेट ली का छक्का लम्बा सबसे लम्बा माना जाता है
ब्रेट ली का छक्का लम्बा सबसे लम्बा माना जाता है

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को खतरनाक तेज गेंदबाज के रूप में जाना जाता है लेकिन उनका एक छक्का यादगार है। गाबा में एक टेस्ट मैच के दौरान 2005 में डैरेन पॉवेल को उन्होंने एक छक्का मारा था और गेंद पार्किंग में जाकर गिरी थी। इस छक्के की लम्बाई 130 से 135 मीटर लम्बी बताई जाती है। ब्रेट ली के इस शॉट को सबसे लम्बा छक्का माना जाता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma