3 बड़े खिलाड़ी जो काफी लंबे समय के बाद IPL ऑक्शन का बन सकते हैं हिस्सा, धाकड़ कप्तान भी शामिल 

ये बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में जा सकते हैं
ये बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में जा सकते हैं

3 Big Players Could Go In Auction : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर इ्स वक्त काफी चर्चा चल रही है। सभी टीमों को 31 अक्टूबर तक अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट दे देनी है। इसी वजह से काफी कयास लगाए जा रहे हैं कि किसे रिटेन किया जाएगा और किसे रिलीज किया जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन है और इसी वजह से कई सारे बड़े खिलाड़ियों के भी ऑक्शन में जाने की संभावना है। कुछ बड़े प्लेयर्स को लेकर भी चर्चा चल रही है कि वो भी ऑक्शन में जा सकते हैं।

Ad

इस बार मेगा ऑक्शन के दौरान कुछ ऐसे नाम भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कई सालों के बाद ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं।

3.जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर जोस बटलर इस साल मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। जोस बटलर की अगर बात करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली बार आईपीएल 2018 में खेला था। उसके बाद से ही वो लगातार टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है और कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। हालांकि इस बार ऐसा लगता है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन नहीं करेगी। खबरें हैं कि राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को रिटेन कर सकती है। ऐसे में जोस बटलर कई सालों के बाद ऑक्शन में जा सकते हैं।

Ad

2.केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स)

केएल राहुल को लेकर पिछले सीजन से ही खबरें आ रही हैं कि उन्हें लखनऊ की टीम रिटेन नहीं करेगी। अभी भी इस तरह की खबरें हैं कि उन्हें रिटेन नहीं किया जाएगा। केएल राहुल को आईपीएल 2022 से पहले लखनऊ ने साइन किया था लेकिन तब वो ऑक्शन का हिस्सा नहीं बने थे, बल्कि उन्हें प्री ऑक्शन के दौरान साइन किया गया था। उससे पहले केएल राहुल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। ऐसे में कई साल के बाद केएल राहुल भी ऑक्शन में जा सकते हैं।

1.ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर भी चर्चा है कि वो इस बार ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना चाहते हैं लेकिन टीम उन्हें कप्तानी से हटाना चाहती है। इसी वजह से पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो कई सालों के बाद पंत ऑक्शन में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications