टी20 के 3 दिग्गज खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस के लिए असफल रहे

युवराज सिंह
युवराज सिंह

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई की तरफ से अभी तक रोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा, सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं। रोहित शर्मा इस वक्त टीम के कप्तान हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम में कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी होते हैं। इसी वजह से प्लेइंग इलेवन में सभी खिलाड़ियों का जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई दिग्गज क्रिकेटर ऐसे भी होते हैं जो टीम में नियमित तौर पर जगह नहीं बना पाते हैं।

ये भी पढ़ें: वनडे की एक पारी में चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 2 टीमें

दुनिया के कई बड़े टी20 खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया वो भी मुंबई इंडियंस की तरफ से इम्पैक्ट डालने में असफल रहे। जोस बटलर और थिसारा परेरा जैसे खिलाड़ी उतने सफल नहीं हो पाए। इस आर्टिकल में हम आपको टी20 क्रिकेट के उन 3 दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तो बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए फ्लॉप रहे। इसका कारण या तो खिलाड़ियों की चोट रही या फिर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।

3.आरोन फिंच

आरोन फिंच
आरोन फिंच

आरोन फिंच को जब मुंबई इंडियंस ने 2015 के आईपीएल सीजन के लिए 3.2 करोड़ में खरीदा था तो उससे पहले ही वो 4 फ्रेंचाइज के लिए खेल चुके थे। मुंबई इंडिंस को उम्मीद थी कि टॉप ऑर्डर में आरोन फिंच जबरदस्त पारियों से टीम को शानदार शुरुआत देंगे। हालांकि चोट की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 2 मौके जब एक ही वनडे पारी में 3 शतक लगे

आरोन फिंच ने मुंबई इंडियंस के लिए महज 3 ही मुकाबले खेले और 5, 8 और 10 रन ही बना पाए। अगर टी20 क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 150 के दो स्कोर हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई।

2.युवराज सिंह

युवराज सिंह
युवराज सिंह

आईपीएल में युवराज सिंह की आखिरी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस थी। युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ की रकम में खरीदा था। कयास लगाए जा रहे थे कि युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम में एक जबरदस्त बल्लेबाज साबित होंगे और खूब रन बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

युवराज सिंह आईपीएल में केवल 4 ही मुकाबले खेल सके और कुल 98 रन ही बना पाए। उसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से रिलीज कर दिया गया।

1.ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

2013 की आईपीएल नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 1 मिलियन डॉलर में खरीदा था। भारी-भरकम रकम खर्च करने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल मुंबई के लिए मात्र 3 ही मुकाबले खेल पाए, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 23 रन खर्च कर डाले।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications