आईपीएल को शुरू से ही बल्लेबाजों का टूर्नामेंट माना जाता रहा है और यह बात सही भी है। आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर धुनाई कई बार होते हुए देखा गया है। बल्लेबाजों के शॉट दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आते हैं। बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों के आईपीएल में काफी ज्यादा फैन्स होते हैं और उस खिलाड़ी को भी एक अलग पहचान मिलती है। भारतीय खिलाड़ी हो या विदेशी, सभी को आईपीएल ने नाम दिया है। यही वजह है कि आईपीएल का नाम आते ही हर खिलाड़ी इसमें खेलने की इच्छा जताता है।
इस बार आईपीएल यूएई के बड़े मैदानों पर खेला जाना है। वहां हर गेंद पर छक्के लगाने का प्रयास करने से खिलाड़ी को अपना विकेट भी गंवाना पड़ सकता है। समझदारी से क्रिकेट खेलकर ही कोई टीम वहां मैच जीत सकती है। बड़े मैदानों पर हर बार गेंद सही तरह से टाइम हो, यह जरूरी नहीं होता है। खिलाड़ियों को भी यह बात अच्छी तरह से पता होगी। तकनीकी बल्लेबाजों को शायद ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके शॉट पहले की तरह नीचे ही रहेंगे। कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जो इस बार आईपीएल में खासे सफल रह सकते हैं। एक पारी में पांच विकेट भी लेने की हिम्मत उनमें है। इस आर्टिकल में भारत से तीन ऐसे गेंदबाज चुने गए हैं जो इस आईपीएल में मैच की एक पारी में 5 विकेट हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो सुरेश रैना की जगह आईपीएल में खेल सकते हैं
3 भारतीय इस आईपीएल में 5 विकेट ले सकते हैं
युजवेंद्र चहल
![युजवेंद्र चहल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ccb9c-15992311189075-800.jpg 1920w)
आरसीबी का यह लेग स्पिनर इस आईपीएल में टीम के लिए बेहतर कर सकता है। बेंगलुरु के छोटे मैदान पर भी चहल ने कई बार बेहतर प्रदर्शन किया है। आईपीएल में अब तक चहल ने दो बार पारी में 4 विकेट झटके हैं। अब तक 84 मैचों में वह 100 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस आईपीएल में उनके खाते में 5 विकेट आ सकते हैं।
कुलदीप यादव
![कुलदीप यादव](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/ea649-15992310496462-800.jpg 1920w)
कुलदीप यादव ने समय के साथ अपनी गेंदबाजी में खासा सुधार किया है। यूएई के बड़े मैदानों पर उनकी फ्लाइटेड गेंदों को मारने के प्रयास में बल्लेबाज विकेट गंवा सकते हैं। अब तक 40 आईपीएल मैचों में 39 विकेट हासिल करने वाले कुलदीप यादव ने एक बार पारी में 4 विकेट हासिल किये हैं। इस बार वह एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह
![जसप्रीत बुमराह](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/65a7c-15992312492964-800.jpg 1920w)
मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी उनकी धारदार गेंदों के सामने बल्लेबाज परेशान होंगे। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में अब तक खेले गए 77 मैचों में 82 विकेट झटके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद उनकी गेंदबाजी और ज्यादा बेहतर हुई है। इस बार वह पारी में पांच विकेट ले सकते हैं।