Indian Cricketers sister profession: भारत में अन्य खेलों के अलावा क्रिकेट को पसंद किया जाता है। भारतीय क्रिकेटर्स के देश भर में लाखों करोड़ों फैंस है। फैंस उनके खेल के साथ- साथ उनके परिवार के भी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि क्रिकेटर्स की वाइफ किस फील्ड में जॉब करती हैं या फिर क्रिकेटर्स की बहनें किस प्रोफेशन में हैं। वहीं क्रिकेटर्स के अफेयर भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आज हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स की बहनों के बारे में बताएंगे कि वह किस फील्ड में जॉब करती हैं। इस आर्टिकल में विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंंत की बहन के बारे में जानकारी शामिल है।भारतीय क्रिकेटर्स की बहनों का प्रोफेशन3.विराट कोहली की बहन भावना कोहलीविराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट कोहली तीन भाई- बहनों में से सबसे छोटे हैं। विराट कोहली की एक बड़ी बहन है और एक बड़ा भाई है। उनकी बहन का नाम भावना कोहली है, वह पेशे से एक बिजनेस वुमेन हैं। विराट कोहली ने अपनी बहन को अपने फैशन ब्रांड 'वन8 सिलेक्ट' का मुख्य सदस्य भी बनाया हुआ हैं। भावना कोहली अपने पति के बिजनेस में हाथ बटाती हैं। View this post on Instagram Instagram Post2.भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की बहन जुहिका बुमराहभारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बहन का नाम जुहिका बुमराह है। जुहिका बुमराह का जसप्रीत बुमराह से उम्र में बड़ी हैं। जुहिका बुमराह ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थीं। लेकिन अब वह एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट बन चुकी हैं। वह अब तक कई सेलेब्स का मेकअप कर चुकी हैं। जुहिका बुमराह अपने भाई जसप्रीत बुमराह और भाभी संजना बुमराह के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।1.भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहनऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। ऋषभ पंत दो भाई-बहन हैं। उनकी बहन का नाम साक्षी पंत है। साक्षी पंत ऋषभ पंत से बड़ी हैं। आपको बता दें कि साक्षी पंत ने इंग्‍लैंड की यूनिवर्सिटी से एमएससी प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की और इंग्‍लैंड की कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। साक्षी पंत अपने भाई ऋषभ पंत के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।