Indian Cricketer and bollywood actress affairs: क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से गहरा नाता रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें खूब सुनने में आती हैं। बॉलीवुड से कई क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी मिला, लेकिन वहीं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिनका अभिनेत्रियों से नाम तो जुड़ा पर उनकी शादी नहीं हो पाई। प्यार के चर्चे सुर्खियों तक ही सीमित रह गए।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, हरभजन सिंह और गीता बसरा की जोड़ी के बारे में आपने सुना ही होगा। इसी कड़ी में उन क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड हीरोईनों से प्यार तो किया लेकिन शादी नहीं कर पाए।3.युवराज सिंह का कई हसीनाओं के साथ जुड़ा नामभारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड गलियारों में अक्सर सुनने को मिलता था। उनका नाम कई हसीनाओं के साथ नाम जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवराज और किम शर्मा ने काफी समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। लेकिन दोनों ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला, ना ही इस बात को सबके सामने स्वीकार किया। हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और युवराज सिंह ने भी हेजल कीच से शादी कर ली। View this post on Instagram Instagram Post2.ईशा शरवानी और जहीर खान का अफेयरभारतीय क्रिकेटर जहीर खान और ईशा शरवानी ने करीब आठ साल तक एक- दूसरे को डेट किया था। काफी लंबे समय के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद 2017 में जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाट्गे शादी कर ली थी। बता दें कि सगारिका ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से बॉलीवुड में कदम रखा था।1.रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयररवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर की खबरें एक वक्त पर सुर्खियों में रहती थी। रवि शास्त्री और अमृता सिंह ने अपने अफेयर की बात सबके सामने बताई थी, लेकिन ये रिश्ता चला नहीं। साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी कर ली थी और अमृता सिंह ने एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली थी। बता दें कि सैफ अली खान अमृता से पांच साल छोटे थे। लेकिन बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया था और सैफ अली खान ने करीना से शादी कर ली थी।