भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 10 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 245 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 62 और कप्तान विराट कोहली ने 60 रन बनाए। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 41 रन देकर महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके। मोहम्मद शमी को तीसरे वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम आखिरी 2 वनडे मैचों में भारत से जीतने की पूरी कोशिश करेगा। सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली अब बचे दो वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी करने का मौका मिलेगा।
अब बात करते हैं उन 3 खिलाड़ियों कि जो इस वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बन सकते है।
#3 मोहम्मद शमी
![मà¥à¤¹à¤®à¥à¤®à¤¦ शमà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/616fe-15487820577032-800.jpg 1920w)
मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में साबित हुए। हाल ही में वनडे क्रिकेट में उन्होंने 55 मुकाबलों में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है और इसी के साथ वे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
पहले और तीसरे वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने वाले मोहम्मद शमी पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीन मैचों में 7 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कुलदीप 8 विकेट लेकर शीर्ष पर अभी भी मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अब तक खेले गए 8 वनडे मैचों में 23 की औसत और 6.44 की इकोनामी से 18 विकेट झटके हैं। शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/55 रहा है।
Get Cricket News In Hindi Here
#2 रोहित शर्मा
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/366b1-15487819775522-800.jpg 1920w)
क्रिकेट के हर प्रारूप में रोहित शर्मा ने अपना वर्चस्व स्थापित किया हुआ है। वह बल्लेबाजों की विशेष श्रेणी में आते हैं। रोहित एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
नेपियर में हुए वनडे में मात्र 11 रन पर आउट होने वाले रोहित ने टौरंगा में हुए वनडे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 90 के स्ट्राइक रेट से 87 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित इस सीरीज में अब तक 160 रन बना चुके हैं।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में 38.50 की औसत और 80 के स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं 31 जनवरी को होने वाले चौथे वनडे में रोहित शर्मा 200 या उससे अधिक वनडे मैच खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
#1 शिखर धवन
![शिà¤à¤° धवन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c14e6-15487819242066-800.jpg 1920w)
शिखर धवन भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। साल 2018 शिखर धवन के लिए शानदार रहा है। 2018 में उन्होंने 19 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले, जिसमें धवन ने लगभग 50 की औसत से 897 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक भी अपने नाम दर्ज किये हैं।
शिखर धवन ने पहले नेपियर वनडे मैच में नाबाद अर्धशतक बनाया था उन्होंने 103 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली। गब्बर कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने दूसरे और तीसरे वनडे मैचों में क्रमशः 66 और 28 रन बनाए। सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन वर्तमान में शिखर पर हैं।
दिल्ली में जन्मे शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 37 की औसत और 78 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं।