#2 मनोज तिवारी
![Image result for manoj tiwari ipl](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/f69e3-15430443453292-800.jpg 1920w)
मनोज तिवारी भी भारतीय बल्लेबाजों में से एक बेहतरीन बल्लेबाज है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से बहुत वाह-वाह बटोरी है। मनोज तिवारी एक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं, जहां पर वह काफी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने पहले के कई आईपीएल सीजनो में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन ना करने की वजह से किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
2019 आईपीएल में सभी टीमों की नजर मनोज तिवारी पर होगी। सभी टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी क्योंकि अगर उनका रिकॉर्ड देखा जाए तो मनोज तिवारी ने 28.72 की औसत और 116.97 के स्ट्राइक रेट से 98 मैचों में 1695 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मध्यक्रम में मनोज तिवारी एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी 2019: 4 नए रहस्यमयी गेंदबाज जिन पर नीलामी में दांव लगाया जा सकता है