इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यह ग्लैमर और क्रिकेट का एक आदर्श मिश्रण है जोकि पिछले 12 वर्षों से लगातार चला आ रहा है।
यह भी पढें: 3 कारण क्यों संजू सैमसन को ऋषभ पंत की जगह अंतिम ग्यारह में मौका मिलना चाहिए
आईपीएल ने न केवल घरेलू खिलाड़ियों के लिए एक बहुत अच्छा मंच प्रदान किया है, बल्कि विश्व क्रिकेट के खिलाड़ी भी यहां अपने जलवे दिखाते हैं। आईपीएल में जसप्रीत बुमराह, डेविड वॉर्नर, सुनील नारेन से लेकर जॉनी बेयरस्टो, क्रिस लिन, रबाडा, राशिद खान जैसे खिलाड़ी देखने को मिलते हैं।
आईपीएल के अगले सत्र के लिए नीलामी में सिर्फ 1 महीने का समय शेष है। ऐसे में आइये डालते हैं टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीमों पर एक नज़र:
1. मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई के नाम कुल चार आईपीएल खिताब हैं। इसके अलावा यह फ्रेंचाइजी 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग टी20 का भी खिताब जीत चुकी है।
मुंबई ने आईपीएल के 2013, 2015, 2017 और 2019 सत्रों की ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम ने लगभग हर सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने 2010 में फाइनल में जगह बनाई, जबकि 2011, 2012 और 2014 में प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।
मुम्बई इंडियंस ने कुल 185 मैच खेले हैं, जिसमे से टीम को 105 में जीत नसीब हुई है। मुंबई का जीत प्रतिशत 57.29% का रहा है। टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा जहां मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।