IPL Records- 4000 से भी ज्यादा रन बनाने वाले 3 ओपनिंग बल्लेबाज 

क्रिस गेल
क्रिस गेल

#2 शिखर धवन (4172 रन)

शिखर धवन
शिखर धवन

गब्बर के नाम से मशहूर ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में बतौर ओपनर दूसरे सबसे सफल ओपनिंग बल्लेबाज हैं। शिखर धवन को उनके खास आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। शिखर ने अपने आईपीएल करियर में बतौर ओपनर 139 पारियां खेलते हुए 33.64 की औसत से 4171 रन बनाये हैं। इस दौरान धवन ने 33 अर्धशतक जड़े हैं।

शिखर ने अपने आईपीएल की शुरुआत घरेलू टीम दिल्ली के साथ की थी लेकिन एक सीजन बाद ही दिल्ली ने उन्हें मुंबई के साथ ट्रेड कर दिया था। मुंबई के लिए दो सीजन खेलने के बाद उन्हें डेक्कन चार्जर्स(सनराइज़र्स हैदराबाद) ने अपने साथ जोड़ा। शिखर धवन को इसके बाद हैदराबाद की टीम ने अपने साथ 2018 तक जोड़े रखा। वर्तमान में धवन अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

#1 क्रिस गेल (4480 रन)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

दुनिया भर में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आईपीएल के सबसे सफल ओपनिंग बल्लेबाज हैं। गेल को आईपीएल इतिहास का सबसे विंध्वंसक बल्लेबाज कहा जाये तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। गेल की 175* रनों की पारी आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। गेल ने 122 पारियों में 41.87 की औसत से 4480 रन बनाये है और इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma