3 विदेशी गेंदबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक IPL सीजन में लिए सबसे ज्यादा विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट और लसिथ मलिंगा
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट और लसिथ मलिंगा

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने अभी आईपीएल के पहले सीजन यानी आईपीएल 2008 से आईपीएल 2022 तक में पांच बार आईपीएल खिताब जीतने का कारनामा किया है। हालांकि IPL 2022 में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। इस सीजन में टीम की हालत इतनी खराब थी कि पहली जीत ही शुरुआत के 8 मैच हारने के बाद आई।

बहरहाल, मुंबई इंडियंस इतने खराब सीजन के बावजूद भी सबसे ज्यादा सफल टीम है और उनकी सफलता के पीछे पिछले कई सालों से उनके विदेशी गेंदबाजों का हाथ रहा है। आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के लिए कौन से वो 3 विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

3 विदेशी गेंदबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक IPL सीजन में लिए सबसे ज्यादा विकेट

#3 मिचेल जॉनसन - 24 विकेट, 2013

मिचेल जॉनसन - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
मिचेल जॉनसन - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उस सीजन में मुंबई के लिए जॉनसन ने सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे। जॉनसन ने उस सीजन के 17 मैचों में कुल 64 ओवर किए थे और 19.12 की औसत तथा 7.17 की इकोनॉमी रेट से कुल 24 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 देकर 3 विकेट लेना था।

#2 ट्रेंट बोल्ट - 25 विकेट, 2020

ट्रेंट बोल्ट - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)
ट्रेंट बोल्ट - मुंबई इंडियंस (Image - IPL)

इस लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) का है। आईपीएल 2020 में ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए टोटल 25 विकेट लिए थे। उस सीजन में बोल्ट ने 15 मैचों में कुल 57.2 ओवर किए थे और 18.28 की औसत तथा 7.97 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए थे। उस दौरान उनका सबसे अच्छा बॉलिंग फिगर 18 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।

#1 लसिथ मलिंगा - 28 विकेट, 2011

लसिथ मलिंगा - मुंबई इडियंस (Image - IPL)
लसिथ मलिंगा - मुंबई इडियंस (Image - IPL)

इस लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए टोटल 28 विकेट लिए थे। उस सीजन में मलिंगा ने 16 मैचों में कुल 63 ओवर किए थे। उन्होंने 13.39 की औसत और 5.95 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए थे। उस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 13 रन देकर 5 विकेट लेना था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar