खूबसूरती में आगे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बीवियां, फैंस हो जाएंगे फिदा

Sneha
Pakistani Cricketers Beautiful Wives
पाकिस्तानी क्रिकेटर की पत्नियां (Photo Credit - Instagram/ha55an_ali, X/@Rnawaz31888)

Pakistan's Cricketers Beautiful Wives: जिस तरह भारत के खिलाड़ियों की पत्नियां अपनी खूबसूरती के लिए छाई रहती हैं, ठीक उसी तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की पत्नियों का भी कोई जवाब नहीं है। कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पत्नियां काफी खूबसूरत हैं। खूबसूरती और अदा के मामले में इनके आगे मॉडल्स और एक्ट्रेस भी फेल हैं। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान के ऐसे ही 3 खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियों के बारे में।

Ad

शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद

Ad

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया है। शोएब ने साल 2010 में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। लेकिन तलाक के बाद उन्होंने सना को अपना जीवनसाथी बनाया है। सना जावेद पाकिस्तानी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। सना फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं और पाकिस्तान की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह काफी खूबसूरत हैं और फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन है।

हसन अली की पत्नी सामिया आरजू

पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया आरजू अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि सामिया का ताल्लुक भारत से है। इन दोनों का निकाह 2019 में हुआ था। सामिया पेशे से फ्लाइट इंजीनियर हैं। हसन और सामिया की एक बेटी है, जिसका नाम हेलेना हसन अली है। हसन की पत्नी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारत आईं थी, तब वह काफी सुर्खियों में रही थीं। वर्ल्ड कप के बाद दोनों भारत में अलग-अलग जगह घूमते हुए भी नजर आए थे।

Ad

हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की पत्नी भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हारिस ने दिसंबर 2023 में मुजना मसूद से शादी रचाई थी। पाकिस्तान की फैशन इंडस्ट्री में मुजना एक जाना-पहचाना नाम हैं। रावलपिंडी से आने वाली मुजना काफी खूबसूरत हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर स्टाइलिश कपड़े पहन कर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक फैशन मॉडल के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान के कई क्लोथिंग ब्रांड्स के साथ काम किया है। हारिस और मुजना की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications