Rohit Sharma Replacement Options MI Playing 11 : आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए अच्छा नहीं गया है। वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अभी तक तीन मैचों में वो केवल 21 रन ही बना सके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 4 गेंद पर सिर्फ 8 ही रन बना सके थे। वहीं केकेआर के खिलाफ मुकाबले में वो 12 गेंद पर 13 रन ही बना पाए। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा की जगह पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अगर रोहित शर्मा को ड्रॉप किया जाता है तो फिर वो कौन से ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर ओपन कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
3.विल जैक्स
अगर रोहित शर्मा को ड्रॉप किया जाता है तो फिर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में विल जैक्स ओपनर के तौर पर एक ऑप्शन हो सकते हैं। इस वक्त वो मुंबई इंडियंस में नंबर 3 पर खेल रहे हैं लेकिन इंग्लैंड के लिए वो ओपन कर चुके हैं। ऐसे में अगर वो मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करते हैं तो फिर काफी रन बना सकते हैं। उन्हें नई गेंद खेलने का काफी अनुभव है।
2.नमन धीर
मुंबई इंडियंस के पास एक ऑप्शन यह भी है कि नमन धीर से ओपन कराया जाए। इस वक्त वो निचले क्रम में खेलते हैं लेकिन उनसे ओपन कराकर देखा जा सकता है कि वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। नमन धीर ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है। ऐसे में वो टीम के लिए ओपनर के तौर पर बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
1.तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस में ओपन करने के लिए तिलक वर्मा भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। तिलक ने टीम इंडिया के लिए टी20 में नंबर 3 पर खेला है और जबरदस्त प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपन करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। नंबर 3 पर खेलने वाला खिलाड़ी आराम से पारी की शुरुआत कर सकता है।