महेंद्र सिंह धोनी के 3 शानदार रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली शायद नहीं तोड़ पाएंगे

nand
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली दोनों ही भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक है। अपनी लाजवाब बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने दुनिया भर में अपने प्रशंसक बनाए हुए हैं।

पिछले कई सालों से भारतीय बल्लेबाजी का जिम्मा इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने कंधो पर बखूबी उठाया है।वर्तमान कप्तान विराट कोहली, तो अब भी भारत की बल्लेबाजी के सबसे मजबूत स्तंभ है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल ना खेल रहे हो लेकिन उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हुए हैं, जिन्हें तोड़ना विराट कोहली या किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल रहने वाला है।

आज हम धोनी के ही तीन ऐसे रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं, जिसे तोड़ना विराट कोहली के लिए काफी मुश्किल लगता है।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2008 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी आज क्या कर रहे हैं?

3-वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉट आउट

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों को भारतीय टीम का फिनिशर कहा जाता है, लेकिन धोनी के नाम वनडे अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 350 मैच खेले हैं, जिसकी 297 पारियों में वह कुल 84 बार नॉट आउट रहे हैं।

वहीं वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने अभी तक 241 मैच भारत के लिए खेले हैं, जिसकी 233 पारियों में वह 39 बार नॉट आउट रहे हैं।

विराट कोहली के लिए महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने के रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्किल लगता है, क्योंकि विराट अपने करियर की आधी से ज्यादा क्रिकेट खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 5 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2020 की नीलामी में आश्चर्यजनक रूप से अनसोल्ड रहे

2. धोनी के 229 छक्के का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक वनडे क्रिकेट में 350 मैच खेले हैं, जिसमे धोनी ने 229 छक्के लगाए हैं। वही वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने 241 मैच खेले हैं, जिसमे विराट ने 120 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली के लिए महेंद्र सिंह धोनी के 229 छक्के का रिकॉर्ड को भी तोड़ना मुश्किल लगता है, क्योंकि कोहली छक्के लगाने में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं। वह मैदानी शॉट खेलकर ही रन बनाने में ज्यादा फोकस करते हैं।

1.तीन आईसीसी टूर्नामेंट की ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को तीन आईसीसी टूर्नामेंट जिताए हैं, जिसमे सबसे पहले 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और फिर 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत अब तक एक भी आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। ऐसे में धोनी के इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ पाना विराट कोहली के लिए काफी मुश्किल होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now