एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इसके अलावा उनकी ही कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और 2013 में आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
ये भी पढ़ें: बिना कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को दूसरी लीग में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए - सुरेश रैना
धोनी ने अपने करियर में कई बार भारतीय टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई है। उन्होंने टीम को मुश्किल से निकालकर उसे लक्ष्य तक पहुंचाया है। इसीलिए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी कहा जाता है। जब तक धोनी क्रीज पर होते हैं भारतीय टीम को जीत की उम्मीद बंधी रहती है। निचले क्रम में बल्लेबाज करने के बावजूद धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं जो काबिलेतारीफ है।
ये भी पढ़ें: यूएई ने अपने देश में आईपीएल के आयोजन का दिया ऑफर
एम एस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में काफी सफलताएं हासिल की हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो 3 बड़े रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं जो धोनी के नाम दर्ज हैं।
विकेटकीपर के तौर पर एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2005 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका द्वारा निर्धारित 298 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 46.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें: 'मैं तुम्हारा कप्तान हूं, मुझे बेवकूफ मत बनाओ', जब एम एस धोनी ने मोहम्मद शमी से कही थी ये बात