3 बड़े अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो एम एस धोनी के नाम दर्ज हैं

एम एस धोनी
एम एस धोनी

एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इसके अलावा उनकी ही कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और 2013 में आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें: बिना कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को दूसरी लीग में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए - सुरेश रैना

धोनी ने अपने करियर में कई बार भारतीय टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई है। उन्होंने टीम को मुश्किल से निकालकर उसे लक्ष्य तक पहुंचाया है। इसीलिए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी कहा जाता है। जब तक धोनी क्रीज पर होते हैं भारतीय टीम को जीत की उम्मीद बंधी रहती है। निचले क्रम में बल्लेबाज करने के बावजूद धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं जो काबिलेतारीफ है।

ये भी पढ़ें: यूएई ने अपने देश में आईपीएल के आयोजन का दिया ऑफर

एम एस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में काफी सफलताएं हासिल की हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो 3 बड़े रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं जो धोनी के नाम दर्ज हैं।

विकेटकीपर के तौर पर एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

एम एस धोनी
एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2005 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका द्वारा निर्धारित 298 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 46.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़ें: 'मैं तुम्हारा कप्तान हूं, मुझे बेवकूफ मत बनाओ', जब एम एस धोनी ने मोहम्मद शमी से कही थी ये बात

आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ एम एस धोनी
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ एम एस धोनी

एम एस धोनी क्रिकेट जगत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 24 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद 2 अप्रैल 2011 को भारत ने 28 साल क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं 23 जून 2013 को इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

एम एस धोनी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड

धोनी अपनी जबरदस्त स्टंपिंग के लिए जाने जाते हैं
धोनी अपनी जबरदस्त स्टंपिंग के लिए जाने जाते हैं

ये बात तो सबको पता है कि एम एस धोनी कितने बेहतरीन विकेटकीपर हैं। बल्लेबाज अगर जरा सी भी चूक करता है तो एम एस धोनी उसे स्टंप करने से नहीं चूकते हैं। धोनी की जबरदस्त स्टंपिंग का नजारा सब लोग देख चुके हैं। कई बार उन्होंने मात्र सेकेंड के भीतर ही बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया।

धोनी की हालिया तस्वीर

यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी एम एस धोनी के नाम ही है। एम एस धोनी ने कुल मिलाकर 538 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 195 बार स्टंपिंग की है। दूसरे नंबर पर मौजूद कुमार संगकारा 139 स्टंपिंग के साथ काफी पीछे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता