11 सितम्बर को एशिया कप (Asia Cup) 2022 का फाइनल मैच श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को 23 रनों से मात देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस रोमांचक मैच में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे के नाबाद 71 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 170 रन बनाये।
171 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 20 ओवर खेलने के बाद 147 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही। इस मैच के दौरान दोनों ही टीमों के द्वारा कई रिकॉर्ड बने और टूटे। इस आर्टिकल में हम उन 3 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो मैच में टूटे थे।
ये 3 रिकॉर्ड श्रीलंका बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच में बने
#3 भानुका राजपक्षे की नाबाद 71 रनों की पारी T20I के फाइनल में नंबर 4 या उससे नीचे पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है
![भानुका राजपक्षे (Image - Espn)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/c86bc-16629631782282-1920.jpg 1920w)
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 58 के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद भानुका राजपक्षे और वानिंदु हसरंगा ने मोर्चा सँभालते हुए टीम की पारी को संभाला। राजपक्षे ने 45 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाये, उनकी इस पारी की मदद से श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था।
राजपक्षे द्वारा इस मैच में बनाया गया 71* रनों का स्कोर टी20 अंतरराष्ट्रीय के फाइनल मैच में नंबर 4 या उससे नीचे पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम दर्ज था। संगकारा ने टी20 वर्ल्ड 2009 फाइनल मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 64* रनों की पारी खेली थी।
#2 श्रीलंका बनी एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
![श्रीलंका क्रिकेट टीम (Image - Espn)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/3bd46-16629632321045-1920.jpg 1920w)
श्रीलंका ने 2022 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त देते हुए जीत अर्जित की। एशिया कप के इतिहास में श्रीलंकाई टीम की ये 40वीं जीत थी। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले 39 जीत के साथ भारत पहले नंबर पर था। श्रीलंका ने एशिया कप में कुल 60 मैच खेले हैं। वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 59 मैच खेले हैं।
#1 श्रीलंका 2012 के बाद से पुरुषों के विश्व कप (वनडे और टी20) या एशिया कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने के बाद जीत हासिल करने में वाली टीम बनी
![श्रीलंका क्रिकेट टीम (Image - Espn)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/60480-16629632539065-1920.jpg 1920w)
दुबई में खेले गए पिछले 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें से 26 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। 2022 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पहले खेलने के बाद 171 रनों का टारगेट पाकिस्तान को दिया था और श्रीलंका ने 23 रनों से मुकाबला जीता।। 2012 के बाद ये पहली बार था जब किसी टीम ने पुरुषों के एशिया कप और विश्व कप (वनडे और टी20) के फाइनल मैच में स्कोर का बचाव करते हुए जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले आखिरी बार 2012 में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में पहले खेलते हुए 137 रन बनाये थे और बाद में 36 रनों से मुकाबला जीता था।