MATCH | RUNS | BF | 4s | 6s | SR | OVERS | MO | RC | WKTS | ECO | EX |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
SL vs PAK | 16 & 81 | 34 & 146 | 3 & 6 | 0 & 1 | 47.06 & 55.48 | 1 | 0 | 6 | 0 | 6.00 | 0 |
SL vs PAK | 119 & 55 | 244 & 104 | 11 & 4 | 2 & 1 | 48.77 & 52.88 | 1 | 0 | 9 | 0 | 9.00 | 0 |
PAK vs SLCXI | 88 | 113 | 8 | 4 | 77.9 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
PAK vs WI | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
PAK vs WI | 77 | 93 | 5 | 1 | 82.80 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
GAME TYPE | M | INN | RUNS | BF | NO | AVG | SR | 100s | 50s | HS | 4s | 6s | CT | ST |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 89 | 87 | 4442 | 4922 | 12 | 59.22 | 90.24 | 17 | 19 | 158 | 403 | 43 | 41 | 0 |
TESTs | 42 | 75 | 3122 | 5829 | 9 | 47.30 | 53.55 | 7 | 23 | 196 | 359 | 18 | 30 | 0 |
T20Is | 74 | 69 | 2686 | 2075 | 10 | 45.52 | 129.44 | 1 | 26 | 122 | 278 | 42 | 34 | 0 |
T20s | 219 | 210 | 7880 | 6152 | 36 | 45.28 | 128.08 | 6 | 67 | 122 | 812 | 146 | 109 | 0 |
LISTAs | 153 | 150 | 7358 | 8429 | 19 | 56.16 | 87.29 | 27 | 37 | 158 | 694 | 57 | 68 | 0 |
FIRSTCLASS | 78 | 129 | 5134 | 9321 | 14 | 44.64 | 55.07 | 10 | 35 | 266 | 628 | 30 | 52 | 0 |
GAME TYPE | M | INN | OVERS | RUNS | WKTS | AVG | ECO | BEST | 5Ws | 10Ws |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 89 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
TESTs | 42 | 7 | 11 | 31 | 2 | 15.50 | 2.81 | 1/2 | 0 | 0 |
T20Is | 74 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
T20s | 219 | 5 | 13 | 85 | 4 | 21.25 | 6.53 | 2/20 | 0 | 0 |
LISTAs | 153 | 29 | 105.3 | 555 | 12 | 46.25 | 5.26 | 2/20 | 0 | 0 |
FIRSTCLASS | 78 | 26 | 131 | 454 | 7 | 64.85 | 3.46 | 1/2 | 0 | 0 |
जन्म स्थान
मोहम्मद बाबर आजम का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। बाबर आजम खेल के तीन प्रारूपों में इस वक्त पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
दो बार अंडर-19 विश्व कप में लिया हिस्सा
बाबर का क्रिकेट में सफर 2008 में अंडर-15 विश्व चैम्पियनशिप से शुरू हुआ था। उन्होंने 2010 और 2012 में पाकिस्तान के लिए दो अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
जूनियर स्तर के क्रिकेट में आजम ने दमदार प्रदर्शन कर सीनियर टीम में जगह बनाई। मई 2015 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की। अपने पहले वनडे मैच में उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 54 रन बनाए।
7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी-20 डेब्यू में उन्होंने नाबाद 15 रन बनाए। 2016 में यूएई में बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने पहली पारी में 105 गेंदों में 69 रन बनाए। हालांकि वह दूसरी पारी में ज्यादा योगदान नहीं दे सके लेकिन तब भी पाकिस्तान 56 रनों से मैच जीतने में सफल रहा।
वनडे में लगाए लगातार तीन शतक
बाबर ने वनडे में पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 131 गेंदों पर 120 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द् मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने दूसरे एकदिवसीय मैच में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा और 126 गेंदों में 123 रन बनाकर फिर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। बाबर ने तीसरे मैच में 106 गेंदों पर 117 रन बनाकर लगातार तीसरा शतक पूरा लगाया।
19 जनवरी 2017 को बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 रन बनाने का कारनामा किया। वह सीरीज में भी सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे। लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनको पाकिस्तान का उप कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने अगले सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रन बनाना जारी रखा। उन्होंने टी-20 में भी शानदार तरीके से रन बनाए।
33 पारियों में ही 7 शतक लगाए
बाबर आजम ने महज 33 पारियों में ही सात शतक लगा दिए थे। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। आजम 2016 और 2017 कैलेंडर वर्ष में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।
कराची किंग्स की उम्मीदों पर खरे उतरे
पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम को शुरू में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा था, लेकिन चोट की वजह से वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके। वह बाद में 2017 में कराची किंग्स में चले गए। दूसरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 34.33 की औसत के साथ 291 रन बनाए।
Be the first one to comment on this story