मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस में 12 साल खेलने वाले लसिथ मलिंगा को रिलीज किया गया है। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनकी जगह किसी दिग्गज से भरने का प्रयास मुंबई की टीम जरुर करेगी। स्टार्क वह दिग्गज हैं। मलिंगा के अलावा भी कुल्टर नाइल और जेम्स पैटिनसन को भी मुंबई की टीम से रिलीज किया गया है। इन जगहों को भरने के लिए स्टार्क को लाया जा सकता है।