टेस्ट क्रिकेट का प्रारूप ही इस तरह है कि इसमें बल्लेबाज का स्वाभाविक खेल देखने को मिलता है क्योंकि इस प्रारूप में बिना स्वाभाविक खेल दिखाए बिना आपके लिए अच्छा कर पाना संभव नहीं है। जब बल्लेबाज अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो उनके सफल होने का ज्यादा मौका रहता है। टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभी हाल ही में समाप्त हुआ है और इस चैंपियनशिप के दौरान दर्शकों को बहुत ही जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिली। इस चैंपियनशिप का पहला संस्करण न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में भारत को हराकर जीता।
यह भी पढ़ें : 3 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे की जगह ले सकते हैं
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बल्लेबाजों के द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लैबुशेन इस टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस चैंपियनशिप में केवल एक ही बल्लेबाज तिहरा शतक बनाने में कामयाब हुआ, वहीं कई बल्लेबाजों ने दोहरे शतक लगाए। इनमें से कुछ ही बल्लेबाज एक पारी में 250 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 बल्लेबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में 250 से अधिक रन बनाये।
4 बल्लेबाज जिन्होंने WTC में एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाये
#4 केन विलियमसन (251)
![केन विलियमसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/18394-16249551689667-800.jpg 1920w)
पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर गयी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केन विलियमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। ओपनर विल यंग के जल्दी आउट होने के बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये विलियमसन ने अपनी दर्शनीय बल्लेबाजी से सभी का मनोरंजन किया। विलियमसन ने अपनी इस पारी में 412 गेंदों का सामना करते हुए 34 चौके और दो छक्के की मदद से 251 रन बनाये।
#3 विराट कोहली (254*)
![विराट कोहली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/4b608-16249554189540-800.jpg 1920w)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा सबसे बड़ी पारी खेली। भारत ने इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 601/5 का स्कोर बनाया। विराट ने 336 गेंदों में नाबाद 254 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 33 चौके और दो छक्के लगाए थे।
#2 जैक क्रॉली (267)
![जैक क्रॉली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/15dc3-16249556863361-800.jpg 1920w)
पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त को खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रॉली ने पाकिस्तान की धारदार गेंदबाजी के सामने डटकर बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। जैक क्रॉली ने 393 गेंदों पर 267 रन बनाए अपनी इस पारी में उन्होंने 34 चौके और एक छक्का भी लगाया था। यह इनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर भी है।
#1 डेविड वॉर्नर (335*)
![डेविड वॉर्नर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/d8898-16249558949525-800.jpg 1920w)
2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने अपने करियर की एक यादगार पारी खेली थी। बतौर ओपनर पारी की शुरआत करने आये वार्नर ने पूरी पारी के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर हावी दिखे और अंत तक विपक्षी गेंदबाज इस पारी में वॉर्नर को आउट नहीं कर पाए। वार्नर ने पहली पारी के दौरान 418 गेंदों में नाबाद 335 रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 39 चौके और एक छक्का लगाया।