आईपीएल (IPL) को खिलाड़ियों और दर्शकों ने मिलकर दुनिया की सबसे सफल टी20 लीग बनाया है। पहले सीजन से लेकर अब तक यह टूर्नामेंट ख़ासा सफल रहा है और अब एक बार फिर से नया सीजन सामने है। अप्रैल में आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होनी है। नीलामी में कई टीमों ने खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाते हुए फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने का प्रयास किया है।
दर्शकों को हमेशा आईपीएल में छक्के और चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों से उम्मीद रहती है और ऐसा करने वाले बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा पसंद भी किया जाता है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों सहित कई विदेशी खिलाड़ियों को भी आईपीएल में ख़ासा पसंद किया जाता है और इसके पीछे उनका बेहतरीन प्रदर्शन है। एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल के अलावा किरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी आईपीएल दर्शकों की पहली पसंद रहते हैं। इन सबके बल्ले से निकलने वाले तूफानी रनों के कारण फैन्स भी उन्हें उसी शिद्दत से चाहते हैं। हर बार किसी न किसी खिलाड़ी को आईपीएल में ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है क्योंकि वह सबसे ज्यादा रन बनाता है। हर सीजन एक खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतकर ले जाता है क्योंकि वह पूरे सीजन में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए फैन्स का मनोरंजन करते हुए अपनी टीम के प्रदर्शन में भी चार चाँद लगाते हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ी भी अब तक आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे हैं, उनके बारे में यहाँ जिक्र किया गया है।
सचिन तेंदुलकर
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/acf28-16147002323564-800.jpg 1920w)
आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज के रूप में सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। साल 2010 के आईपीएल में सचिन तेंदुलकर ने 15 मैचों में कुल 618 रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। उस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन का था और स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर का था। उनके बाद कुछ और भारतीयों ने यह कैप हासिल की थी।
रॉबिन उथप्पा
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/bd49d-16147001917980-800.jpg 1920w)
इस बल्लेबाज ने केकेआर के लिए खेलते हुए साल 2014 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। रॉबिन उथप्पा ने उस सीजन में 16 मैच खेले और 660 रन उनके बल्ले से निकले थे। उथप्पा के इस प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम केकेआर ने खिताबी जीत भी हासिल की थी। उथप्पा ने 138 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और नाबाद 83 रन उनका उच्च स्कोर रहा।
विराट कोहली
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/a8ff9-16147001422755-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम शामिल होना लाजमी है। 2016 के आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला अलग स्तर पर बोला था। विराट कोहली ने 16 मुकाबलों में कुल 973 रन बनाए लेकिन टीम को खिताबी जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। ख़ास बात यह भी है कि विराट कोहली ने इस सीजन में 4 बेहतरीन शतक लगाए लेकिन फाइनल में उनकी टीम हार गई।
केएल राहुल
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/b7402-16147000732131-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में नया नाम केएल राहुल का शामिल हुआ है। 2020 में यूएई में हुए आईपीएल में केएल राहुल के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले थे। 14 मैचों में राहुल ने 670 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े। केएल राहुल का उच्च स्कोर नाबाद 132 रन रहा। टूर्नामेंट में वह दो बार नाबाद रहे। हालांकि उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई थी।