4 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में कप्तान और खिलाड़ी दोनों के तौर पर शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की है 

वीरेंदर सहवाग और संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में शामिल है
वीरेंदर सहवाग और संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में शामिल है

#2 केएल राहुल

Ad
केएल राहुल
केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के नाम आईपीएल में तीन शतक दर्ज हैं। राहुल ने पंजाब की कप्तानी 2020 में संभाली थी। इससे पहले वह बतौर खिलाड़ी ही इस टीम के लिए खेल रहे थे। राहुल ने इस टीम के लिए अपना पहला शतक बतौर खिलाड़ी 2019 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया था। राहुल ने 64 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाये थे।

Ad

2019 में धमाकेदार प्रदर्शन के राहुल को पंजाब किंग्स का कप्तान आईपीएल 2020 में बनाया गया। 2020 में आरसीबी के खिलाफ राहुल ने 69 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 132 रन बनाये थे। राहुल की इस शानदार पारी की वजह से पंजाब किंग्स ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।

इस बल्लेबाज ने अपना तीसरा शतक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया। सीजन के 26वें मैच में राहुल ने 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाये।

#1 संजू सैमसन

संजू सैमसन
संजू सैमसन

आईपीएल में संजू सैमसन ने अब तक तीन शतक लगाए हैं। सैमसन के करियर के पहले दो शतक बतौर खिलाड़ी आये थे तथा तीसरा शतक बतौर कप्तान लगाया। सैमसन ने अपना पहला शतक 2017 में दिल्ली के लिए खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ लगाया था। सैमसन ने इस मैच में 63 गेंदों में 102 रन बनाये थे। इसके बाद सैमसन ने अपना दूसरा आईपीएल शतक 2019 में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। इस मैच में संजू ने 55 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाये थे।

सैमसन का तीसरा शतक बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में आईपीएल 2021 में आया। पंजाब किंग्स के खलाफ 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 63 गेंदों में 119 रन बनाये थे। सैमसन पारी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे और उनकी टीम 4 रन से हार गयी थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications