आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब जीता था और इस टीम के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ही फाइनल तक पहुंच सकी थी। मुंबई की ओर से जहां फाइनल मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचाने में सुरेश रैना समेत माइक हसी जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान है।
हालांकि इन सभी प्रदर्शनों के अलावा आईपीएल 2013 क्रिस गेल की सबसे बड़ी पारी के लिए भी याद किया जाता है। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने आईपीएल 2013 में ही टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस सीजन में क्रिस गेल ने 175 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा इसी सीजन में ही क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के अलावा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें : IPL 2012 में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां, टॉप पर है ये दिग्गज खिलाड़ी
क्रिस गेल से पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान के नाम था। उन्होंने 2010 के सीजन में 37 गेदों में अपना शतक पूरा किया था। जबकि क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में महज 30 गेदों में शतक जड़ इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसके अलावा उन्होंने 66 गेदों में 175 रनों की पारी खेली थी।
आज हम आपको आईपीएल 2013 में खेली गई पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
ये हैं आईपीएल 2013 की 5 सबसे बड़ी पारियां:-
#5 सुरेश रैना
![सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/78aed-15878259947129-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए सुरेश रैना ने उस सीजन की पांचवी सबसे बड़ी पारी खेली थी। रैना ने इस मैच में एसआरएच के खिलाफ 52 गेदों में 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी के दौरान 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। हालांकि सुरेश रैना अपनी इस पारी को शतक में बदलने से चूक गए थे। फिर भी इस मैच में रैना की इस बेहतरीन पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ 77 रनों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी।
#4 सुरेश रैना
![माइक हसी के साथ सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5cde3-15878263878366-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2013 की चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी सुरेश रैना के ही नाम दर्ज है। जिन्होंने उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में सुरेश रैना ने 53 गेदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे। जिसकी मदद से सीएसके ने उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 20 ओवर में 187 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसमें पंजाब को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
#3 शेन वॉटसन
![शेन वॉटसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/79487-15878264099290-800.jpg 1920w)
मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार शेन वॉटसन ने आईपीएल 2013 की सबसे बड़ी पारी इसी टीम के खिलाफ ही खेली थी। उस सीजन में शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 61 गेदों में 101 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके भी लगाए थे। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
#2 डेविड मिलर
![डेविड मिलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/e4f9d-15878264807912-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2013 के 51वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 20 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि पंजाब के बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपनी शानदार शतकीय पारी की बदौलत इस मुश्किल से लगने वाले लक्ष्य को आसान बना दिया था और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। मिलर ने उस मैच में 38 गेदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।
#1 क्रिस गेल
![क्रिस गेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/42e9d-15878264979796-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2013 में ही इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली गई और सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बना। इस सीजन में क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के भी शामिल थे। इस शतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वारियर्स के सामने 20 ओवर में 264 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया और 130 रनों के अंतर से मैच में शानदार जीत दर्ज की।