5 बड़े खिलाड़ी जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में बिक सकते हैं सबसे महंगे

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

5 players who could be sold big amount IPL 2025 Mega Auction: दुनियाभर के तमाम क्रिकेट फैंस आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने ऑक्शन की तारीखों का ऐलान भी किया। ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगा। मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। इनमें युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Ad

इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन पांच खिलाड़ियो के बड़े में चर्चा करेंगे, जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं।

ये 5 खिलाड़ी IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं

5. अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले 6 सीजन से पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। ये पंजाब की बड़ी गलती भी साबित हो सकती है, क्योंकि अर्शदीप सिंह जैसे प्रतिभशाली गेंदबाज को मेगा ऑक्शन में खरीदना उसके लिए आसान नहीं होगा। कई अन्य फ्रेंचाइजी पहले से अर्शदीप सिंह को खरीदने के लिए प्लान तैयार कर रही होंगी। अर्शदीप सिंह ने 65 मैचों में 76 विकेट हासिल किए हैं।

4. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के लिए केएल राहुल को अपने साथ बरकरार नहीं रखा है। फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। राहुल को आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है। उनकी इस काबिलियत को देखते हुए कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने दल का हिस्सा बनाना चाहती हैं। इसके अलावा राहुल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इस मेगा लीग में उनके आंकड़े जबरदस्त रहे हैं।

3. जोस बटलर

Ad

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर भी लम्बे समय बाद ऑक्शन में बिकने के लिए आएंगे। बटलर जैसा खतरनाक बल्लेबाज हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में शामिल करने का इरादा रखती है। राजस्थान रॉयल्स ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला लिया, जिससे सभी हैरान हुए। बटलर ने अब तक आईपीएल में खेले 107 मैचों में 3582 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

2. श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना तीसरा टाइटल जीता था। हालांकि, इसके बावजूद उनका नाम केकेआर की रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कई बड़ी फ्रेंचाइजी पहले से श्रेयस अय्यर को सम्पर्क कर रही हैं और उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहती हैं। पूरी उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन में इस भारतीय खिलाड़ी पर जमकर पैसों की बारिश होगी।

1. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज किया है। वो भी मेगा ऑक्शन में इस बार शामिल होंगे। पंत आईपीएल 2016 से डीसी की टीम का हिस्सा रहे थे। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत के ऊपर बड़ा दांव लगा सकती है। सीएसके के अलावा भी कई और फ्रेंचाइजी पंत को खरीदने के लिए मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लगाने से पीछे नहीं हटेंगी। पंत किस किस्म के खतरनाक खिलाड़ी हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications